फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   woman gave birth to child in platform in Bareilly

बरेली: गरीबरथ में प्रसव पीड़ा, प्लेटफार्म पर जन्मा बच्चा

Fri, 19 Jan 2018 11:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 19 Jan 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
woman gave birth to child in platform in Bareilly

अमृतसर से बिहार जाने वाली ट्रेन गरीब रथ में एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। मुरादाबाद के पास महिला को पीड़ा होने के बाद बरेली जंक्शन पर मेडिकल स्टाफ को अलर्ट किया गया। बुधवार रात करीब तीन बजे ट्रेन के प्लेटफार्म पर रुकने के बाद महिला को नीचे उतारा गया, लेकिन प्रसव पीड़ा बढ़ जाने पर महिला यात्रियों को मदद के लिए बुलाया गया। दो महिलाओं ने साड़ी की आड़ करके प्लेटफार्म पर ही प्रसव कराया, जिसके बाद प्रसूता को जिला अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन

 
बिहार के प्रमोद शर्मा पत्नी खुशबू के साथ ट्रेन में सफर कर रहे थे। मुरादाबाद से ट्रेन चलने के कुछ देर बाद ही महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। प्रमोद ने टीटीई को बुलाकर पूरी बात कही जिसके बाद बरेली जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक और कंट्रोल रूम को स्थिति से अवगत कराया गया। बुधवार रात स्टेशन पर मेडिकल टीम पहुंच भी गई। रात तीन बजे ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर रुकी। 
विज्ञापन


महिला को जीआरपी थाने के ठीक सामने नीचे उतारा गया, लेकिन अस्पताल नहीं भेजा जा सका। महिला के प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद प्लेटफार्म पर ही प्रमोद को बेटा हुआ। जिला अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक मां और उनका बेटा दोनों स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed