{"_id":"67fb68dd3180a2128e015cb2","slug":"woman-doctor-murdered-in-nagpur-and-case-filed-against-ips-officer-on-rape-charges-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: नागपुर में घर में महिला डॉक्टर की हत्या; चिकित्सक से दुष्कर्म के आरोप में IPS अधिकारी पर FIR","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: नागपुर में घर में महिला डॉक्टर की हत्या; चिकित्सक से दुष्कर्म के आरोप में IPS अधिकारी पर FIR
Sun, 13 Apr 2025 01:03 PM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:03 PM IST
सार
महाराष्ट्र के नागपुर में एक 50 वर्षीय महिला डॉक्टर की हत्या कर दी गई। वह घर में अकेली रहती थी। उसका पति छत्तीसगढ़ में नौकरी करता था। जबकि उसका बेटा, पुणे में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। नागपुर में ही एक आईपीएस अधिकारी ने महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक 50 वर्षीय महिला डॉक्टर की हत्या कर दी गई। वह अपने घर में मृत पाई गई। महिला के सिर पर चोट के निशान थे। नागपुर में ही एक महिला डॉक्टर से शादी का झांसा देकर एक 30 वर्षीय आईपीएस अधिकारी ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि महिला डॉक्टर का शव शनिवार रात हुडकेश्वर पुलिस थाना क्षेत्र में लाडीकर लेआउट में उसके घर में मिला। मृतक की पहचान डॉ. अर्चना अनिल राहुले के रूप में हुई है। वह सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग में सहायक प्रोफेसर थीं।
विज्ञापन
घर से आ रही थी दुर्गंध, बिस्तर पर पड़ा था शव
पुलिस के अनुसार, अर्चना अकेली रहती थीं। अर्चना के पति डॉ. अनिल राहुले छत्तीसगढ़ के रायपुर में काम करते हैं। उनका बेटा पुणे में रहता है, जो मेडिकल का तृतीय वर्ष का छात्र है। पुलिस के अनुसार, अर्चना के पति कई दिनों के बाद शनिवार रात घर लौटे थे। उन्होंने अर्चना का शव रात करीब 9.30 बजे देखा। पुलिस ने बताया कि जब अनिल घर पहुंचे तो घर से दुर्गंध आ रही थी। मुख्य द्वार खुला था और शव बिस्तर पर पड़ा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Gujarat: किसान दंपती ने तीन बच्चों के साथ खाया जहरीला पदार्थ; पति-पत्नी की मौत, बच्चे अस्पताल में भर्ती
घर से कुछ भी गायब नहीं मिला, पुलिस जांच में जुटी
सूचना पर पुलिस मृतक के घर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। इससे पता चलता है कि अर्चना पर हमला किया गया था और उनकी मौत तीन दिन पहले हुई होगी, क्योंकि शव सड़ना शुरू हो गया था। हुडकेश्वर थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, घर से कुछ भी गायब नहीं मिला। हम पीड़िता के मोबाइल फोन रिकॉर्ड का भी विश्लेषण कर रहे हैं, ताकि मामले को सुलझाने में मदद करने वाले अन्य सुराग मिल सकें।
महिला ने IPS के खिलाफ इमामवाड़ा थाने में दर्ज कराई FIR
नागपुर की एक 28 वर्षीय महिला ने शुक्रवार को आईपीएस अधिकारी के खिलाफ इमामवाड़ा पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह और आईपीएस अधिकारी नवंबर 2022 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिये संपर्क में आए थे। उस वक्त आरोपी संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा की तैयारी कर रहा था, जबकि महिला एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी।
ये भी पढ़ें: Maharashtra: नाबालिग लड़की के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के आरोपी ने की आत्महत्या, जेल में तौलिया से लगाई फांसी
IPS चुने जाने के बाद आरोपी ने शादी से किया इनकार
पुलिस के अनुसार, दोनों ने जल्द ही फोन पर बात शूरू कर दी। दोस्त बनने के बाद, आरोपी ने महिला से शादी करने का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के लिए चयनित होने पर आरोपी ने महिला से शादी करने से इनकार कर दिया। आरोपी के परिवार ने भी महिला को कोई जवाब नहीं दिया, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन