फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vishal Gawli accused of kidnapping murdering minor girl in Kalyan died by suicide in Taloja jail

Maharashtra: नाबालिग लड़की के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के आरोपी ने की आत्महत्या, जेल में तौलिया से लगाई फांसी

Sun, 13 Apr 2025 11:31 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 13 Apr 2025 11:31 AM IST
सार

आरोपी विशाल गवली (35) पर दिसंबर 2024 में कल्याण इलाके में 12 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म और हत्या का आरोप था। बच्ची 24 दिसंबर को कोलसेवाड़ी इलाके से लापता हो गई थी। बाद में उसका शव ठाणे ग्रामीण पुलिस क्षेत्राधिकार के पडघा के बापगांव गांव में मिला था। विशाल के साथ उसकी पत्नी भी अपराध में शामिल थी।

विज्ञापन
Vishal Gawli accused of kidnapping murdering minor girl in Kalyan died by suicide in Taloja jail
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

महाराष्ट्र के कल्याण में नाबालिग लड़की के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के आरोपी विशाल गवली ने सुबह 3:30 बजे तलोजा जेल में तौलिया से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जेजे अस्पताल भेज दिया गया है। तलोजा जेल अधिकारी ने बताया कि आरोपी विशाल गवली साढ़े तीन महीने से तलोजा जेल में बंद था।

विज्ञापन


क्या है मामला?
पुलिस ने बताया कि कल्याण कस्बे में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी ने रविवार तड़के पड़ोसी नवी मुंबई के तलोजा सेंट्रल जेल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। आरोपी विशाल गवली (35) सुबह करीब साढ़े तीन बजे जेल के शौचालय में लटका मिला। गवली शौचालय गया और कथित तौर पर एक तौलिया का इस्तेमाल कर फांसी लगा ली। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- खाटूश्याम जा रहे परिवार की कार ट्रेलर से टकराई, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल अधिकारियों को शव मिला
खारघर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बाद में जेल अधिकारियों को शव मिला। स्थानीय पुलिस को तुरंत सूचित किया गया और पंचनामा किया गया। मौत के सही वजह का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पड़ोसी मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल भेजा गया है। 

12 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म और हत्या का आरोप
गवली पर दिसंबर 2024 में महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण इलाके में 12 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म और हत्या का आरोप है। इस घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया था। लोगों ने अपराधियों के लिए त्वरित और कड़ी सजा की मांग की थी। अधिकारियों ने पहले बताया था कि बच्ची 24 दिसंबर को कोलसेवाड़ी इलाके से लापता हो गई थी और बाद में उसका शव ठाणे ग्रामीण पुलिस क्षेत्राधिकार के पडघा के बापगांव गांव में मिला था।


यह भी पढ़ें- दिल्ली से कसोल जा रही वोल्वो पहाड़ी से टकराकर पलटी, 30 यात्री घायल; दो की हालत गंभीर

948 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया गया था
कोलसेवाड़ी पुलिस की ओर से की गई जांच में गवली और उसकी पत्नी साक्षी को फिरौती के लिए अपहरण, दुष्कर्म, हत्या, सबूतों को गायब करने का आरोपी बनाया गया। इसके अलावा दोनों को भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत अन्य अपराधों के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कल्याण पुलिस ने इस साल फरवरी में दंपति के खिलाफ 948 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया था।

पत्नी ने शव को फेंकने में मदद की
पुलिस के एक बयान में पहले कहा गया था, 'विशाल गवली ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। साक्षी ने उसे बापगांव में शव को फेंकने में मदद की।'

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed