{"_id":"63857f6e03bfc36e6160b949","slug":"woman-decomposed-body-found-on-puri-beach-odisha-relatives-allege-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: समुद्र तट पर मध्यप्रदेश की युवती का क्षत-विक्षत शव मिला, परिजनों ने लगाया होटल से अपहरण का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: समुद्र तट पर मध्यप्रदेश की युवती का क्षत-विक्षत शव मिला, परिजनों ने लगाया होटल से अपहरण का आरोप
Tue, 29 Nov 2022 09:15 AM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, पुरी
पीटीआई, पुरी
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 29 Nov 2022 09:15 AM IST
सार
परिजनों ने कहा कि युवती 23 नवंबर को होटल के कमरे से बाहर गीले कपड़े लाने के लिए निकली और इसके बाद से वह लापता थी तथा उसका शव 26 नवंबर को बरामद किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के पुरी में समुद्र तट पर 26 नवंबर को 18 वर्षीय युवती का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवती मध्यप्रदेश की रहने वाली थी। परिजनों ने रहस्यमय तरीके से हुई मौत को हत्या बताया है और सरकार से उच्च स्तरीय जांच की मांग की। परिजन ने पुलिस पर भी लिपापोती का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने जताई डूबने की आशंका तो परिजन ने लगाया हत्या का आरोप
पुलिस का अनुमान है कि यह डूबने से मौत का मामला हो सकता है, लेकिन परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी का होटल से अपहरण किया गया और उसके चेहरे पर तेजाब डालकर उसकी हत्या कर दी गई ताकि उसकी पहचान नहीं की जा सके।
विज्ञापन
23 नवंबर को होटल के बाहर गीले कपड़े लाने के लिए निकली थी
परिजनों ने कहा कि युवती 23 नवंबर को होटल के कमरे से बाहर गीले कपड़े लाने के लिए निकली और इसके बाद से वह लापता थी तथा उसका शव 26 नवंबर को बरामद किया गया। कान की बाली और नाक में पहने गये आभूषण, हाथ में बंधे लाल धागे और पैर में बंधे काले धागे से पिता ने अपनी बेटी की पहचान की।
विज्ञापन