फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman corona virus report positive after death in Wardha, Maharashtra

Coronavirus in Maharashtra: महाराष्ट्र में मृत महिला की कोरोना वायरस रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Mon, 11 May 2020 04:16 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 11 May 2020 04:16 AM IST
विज्ञापन
Woman corona virus report positive after death in Wardha, Maharashtra
सांकेतिक तस्वीर

महाराष्ट्र के वर्धा जिला में मृत्यु के बाद एक महिला की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अधिकारियों ने इसपर जानकारी देते हुए कहा  कि शुक्रवार को महाराष्ट्र के वर्धा जिले में 35 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और जांच के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। 

विज्ञापन


बता दें कि वर्धा जिला ग्रीन जोन में था, जहां अब तक कोरोनोवायरस संक्रमण का एक भी मामला नहीं पाया गया था। लेकिन महिला की मौत ने अरवी तहसील के हीवारा टांडा गांव के निवासियों में भय का माहौल पैदा कर दिया  है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अस्थमा से पीड़ित होने के बाद महिला को आठ मई की सुबह आरवी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बाद में उसे आरवी के उप-जिला अस्पताल में रेफर किया गया था। लेकिन  यहां भी डॉक्टर ने हाथ खड़े कर दिए और फिर विनोबा भावे ग्रामीण अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल सर्जन ने बताया कि रविवार को मिली उसकी जांच रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि वह कोरोना वायरस पॉजिटिव है।  यह जिले का पहला कोरोनो वायरस केस है।  अधिकारी ने मृत महीला की  रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त करने के बाद उसके  परिवार के हर सदस्य को सूचित कर दिया है और  क्वारंटीन होने को कह दिया गया है।

मुंबई की महिला जेल में भी कैदी संक्रमित

मुंबई में आर्थर रोड जेल के बाद भायखला महिला जेल में भी 54 वर्षीय महिला कैदी में संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक जेल अधिकारी ने रविवार को बताया, कैदी को सांस में तकलीफ की शिकायत के बाद कुछ दिन पहले कैदी को सरकारी जेजे अस्पताल ले जाया गया था। 8 मई को महिला के शुक्रवार को आए नतीजे में संक्रमण नहीं पाया गया।

शनिवार को दोबारा की गई जांच में संक्रमित पाई गई। भायखला जेल से जुडे़ एक डॉक्टर में संक्रमण की पुष्टि के दो दिन बाद महिला कैदी संक्रमित पाई गई है। इससे पहले आर्थर रोड जेल में 103 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसमें 77 कैदी और 26 पुलिस कर्मचारी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed