फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   woman biker threat abuse policeman in mumbai bandra worli sea link video

मुंबईः हाथ काट के हाथ में दे दूंगी...! महिला बाइकर ने बांद्रा सी लिंक पर पुलिसकर्मी से की बदतमीजी

Mon, 25 Sep 2023 11:11 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 25 Sep 2023 11:11 AM IST
सार

 महिला, जिसकी पहचान नूपुर मुकेश पटेल के रूप में हुई है, वह बुलेट बाइक पर सवार होकर सी लिंक से होते हुए साउथ मुंबई की तरफ जा रही थी। जब पुलिस कर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह पुलिसकर्मियों से बहस करने लगी। 

विज्ञापन
woman biker threat abuse policeman in mumbai bandra worli sea link video
वीडियो ग्रैब इमेज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई पुलिस ने 26 वर्षीय एक महिला के खिलाफ पुलिसकर्मी से बदतमीजी करने, धमकी देने और हाथापाई करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। दरअसल आरोपी महिला मुंबई के मशहूर बांद्रा वर्ली सी लिंक पर अपनी मोटरसाइकिल से सफर कर रही थी, जब पुलिसकर्मी ने महिला को रोका तो वह पुलिसकर्मी के साथ बदतमीजी करने लगी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


घटना का वीडियो आया सामने
वीडियो में दिख रहा है कि महिला बाइकर को पुलिस कॉन्सटेबल ने स्पीड में बाइक चलाने के आरोप में रोका तो महिला पुलिसकर्मी से उलझ गई। पुलिसकर्मी ने अपनी बाइक साइड में करने से भी इनकार कर दिया। जब पुलिसकर्मी ने बाइक को सड़क के साइड में करने की कोशिश की तो महिला ने पुलिसकर्मी को धमकाते हुए कहा कि 'हाथ काट के हाथ में दे दूंगी...हिम्मत कैसे हुई तेरी गाड़ी छूने की।'
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि उन्हें बांद्रा वर्ली सी लिंक के सुरक्षाकर्मियों ने सूचना दी थी कि एक महिला, जिसकी पहचान नूपुर मुकेश पटेल के रूप में हुई है, वह बुलेट बाइक पर सवार होकर सी लिंक से होते हुए साउथ मुंबई की तरफ जा रही थी। जब पुलिस कर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह पुलिसकर्मियों से बहस करने लगी। महिला ने पुलिसकर्मी से कहा कि वह टैक्स भरती है और इसलिए कोई भी उसे सड़क पर बाइक चलाने से नहीं रोक सकता। कई बार बोलने के बाद भी महिला बाइक से नहीं उतरी और ना ही उसने बाइक को साइड किया और पुलिसकर्मियों से बहस करती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने बताया कि महिला ने पुलिसकर्मी को धक्का भी दिया। महिला के खिलाफ ड्राइविंग में लापरवाही करने, सरकारी कर्मचारी पर हमला करने और उसके काम में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी महिला मध्य प्रदेश के जबलपुर की निवासी है और उसकी बाइक भी जबलपुर की एक रियल एस्टेट फर्म के साथ रजिस्टर्ड है। महिला को सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत नोटिस देकर रिहा कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed