फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman attacked by mob for complaining cow slaughter in Bengaluru

बंगलूरू: गौहत्या की शिकायत करने वाली महिला पर भीड़ का हमला, पत्थरबाजी

Mon, 16 Oct 2017 09:51 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Mon, 16 Oct 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
Woman attacked by mob for complaining cow slaughter in Bengaluru
पीड़िता नंदिनी

बंगलूरू में एक बार फिर भीड़ का खौफनाक चेहरा सामने आया है, जिसने एक महिला को अपना शिकार बनाया। पीड़िता का कहना है कि उनका गुनाह महज इतना था कि उसने पुलिस से इलाके में चल रही गौहत्या और अवैध बूचड़खानों की शिकायत की थी। महिला की शिकायत के बाद उस पर लगभग 100 से ज्यादा लोगों ने हमला कर दिया। 

विज्ञापन


नंदिनी, शहर के जेपी नगर इलाके में अपने दो दोस्तों के साथ ड्राइविंग कर रही थी। इसी बीच उन्होंने कुछ संदिग्ध हरकत देखी। नंदिनी ने बताया कि उनकी दोस्त ने देखा कि कुछ लोग एक गाय को पास के मैदान में ले गए और उसका कत्ल कर दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस एरिया में बीफ की कई गैरकानूनी दुकानें चलती है। इससे पहले 14 अन्य गायों की हत्या के बारे में भी पता चला था। संदिग्ध स्थिति को देखते हुए नंदिनी अपने दोस्तों के साथ शाम 6:30 बजे थलागट्टापुरा पुलिस स्टेशन पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: गोवंश पर पाबंदी के नियमों में बदलाव कर सकती सरकार

पीड़िता नंदिनी ने बताया कि पुलिस ने उन्हें सांत्वना दी कि वह कड़ा कदम उठाएंगे। हम वहां बैठे रहे और देखा कि वहां पर 15-20 पुलिसकर्मी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि जब पुलिसकर्मी घटना स्थल पर जाने लगें तो हमने उनसे कहा कि हमें भी अपने साथ ले चले, जिससे हम उन्हें सही जगह पर ले जा सकें। 

भीड़ ने पाकिस्तान के नारे लगाए

Woman attacked by mob for complaining cow slaughter in Bengaluru
पीड़िता नंदिनी

जिसके बाद नंदिनी की कार में दो पुलिसवाले बैठ गए। जब वे घटना स्थल पर पहुंचे तो वहां 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे, पहले तो उन्हें लगा कि वह लोग पुलिस की गाड़ी को देखकर वहां इकट्ठा हुए हैं। नंदिनी के बताया कि जब हम अंदर पहुंचे तो वहां एक भी पुलिस वाला नहीं था। भीड़ पागलों की तरह उनपर टूट पड़ी, लोग उनकी कार पर पत्थर मारने लगे। 

पीड़िता के साथ जो दो पुलिसकर्मी गए थे उन्होंने कुछ भी नहीं किया। वहां मौजूद लोग पाकिस्तानी नारे लगा रहे थे। नंदिनी किसी तरह वहां से बच निकली। यह सारी घटना रात 8:30 बजे के करीब की है। इस हमले में नंदिनी का दायां हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया। 

पुलिस ने मदद करने से किया इनकार

Woman attacked by mob for complaining cow slaughter in Bengaluru
प्रतीकात्मक चित्र

नंदिनी के मुताबिक जब वह मदद की गुहार लेकर पुलिस स्टेशन वापस पहुंची तो सब इंस्पेक्टर उनपर ही भड़क गया। उसने हमले के सबूत के तौर पर उनकी तस्वीर लेने से इनकार कर दिया और किसी ने भी स्टेशन में उनकी मदद नहीं की। 
 



कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि मैं इस हमले की निंदा करता हूं। बंगलूरू में हुआ यह हमला बताता है कि शहर में किस तरह से लॉ एंड ऑर्डर तोड़े जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed