फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman and girl killed after iron rod falls on rickshaw from under construction building in Mumbai

Mumbai: निर्माणाधीन इमारत से रिक्शे पर गिरी लोहे की रॉड, महिला और बेटी की मौत

Sun, 12 Mar 2023 01:27 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 12 Mar 2023 01:27 AM IST
सार

एक अधिकारी ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि घटना वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक अस्पताल के पास शाम करीब पौने पांच बजे हुई। 

विज्ञापन
Woman and girl killed after iron rod falls on rickshaw from under construction building in Mumbai
निर्माणाधीन इमारत से रिक्शे पर गिरी लोहे की रॉड, महिला और बेटी की मौत - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन इमारत से आ रहे ऑटो रिक्शा पर लोहे की रॉड गिर गई। इसमें एक महिला और बेटी की मौत हो गई।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि घटना वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक अस्पताल के पास शाम करीब पौने पांच बजे हुई। उन्होंने बताया कि मां की मौत मौके पर ही हो गई और बेटी को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था। इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। आगे बताया कि 14 मंजिला इमारत के मचान की सातवीं मंजिल से लोहे की छड़ गिरी थी।
विज्ञापन


बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि जिस निर्माणाधीन इमारत में यह दुर्घटना हुई, वह झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण (एसआरए) परियोजना थी। उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन इमारत के पास से ऑटो में गुजर रहे शमा बानो आसिफ शेख (28) और आयत आसिफ शेख (9) के ऊपर लोहे की रॉड गिर गई। इसकी चपेट में आने से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि एक राहगीर द्वारा सिविक हेल्पलाइन को सूचित करने के बाद उन्हें पहले नजदीकी ट्रॉमा केयर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि लड़की को अंधेरी के कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया। लेकिन कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर देखे जा रहे हैं कि आखिर यह दुर्घटना किस वजह से हुई। अब तक हुई जांच में कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे कर्मचारियों की लापरवाही की बात सामने आई है। 


वहीं इससे पहले गुरुवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बीएमसी से गगनचुंबी इमारतों के निर्माण में क्रेन के इस्तेमाल के लिए सुरक्षा दिशानिर्देश तैयार करने को कहा था।  जस्टिस जी एस कुलकर्णी और जस्टिस आर एन लड्डा की खंडपीठ ने अपने आदेश में कहा कि यह सही समय है जब बीएमसी निर्माण स्थलों पर सुरक्षा आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed