फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman alleges gangrape in new twist in interfaith couple attack case, issue takes political colour

Karnataka: अंतरधार्मिक जोड़े पर हमले के मामले में आया नया मोड़, महिला ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Fri, 12 Jan 2024 06:39 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 12 Jan 2024 06:39 PM IST
सार

Karnataka: होटल के कमरे में घुसकर हमला करने वाले सात आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म का भी मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 

विज्ञापन
Woman alleges gangrape in new twist in interfaith couple attack case, issue takes political colour
अपराध। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कर्नाटक के हावेरी जिले में एक अंतरधार्मिक जोड़े पर हमले के मामले में नया मोड़ आ गया है। दरअसल, महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है। वहीं, इस घटना ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन

सात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक, घटना हावेरी जिले के हंगल में हुई। छब्बीस वर्षीय पीड़िता ने शिकायत की कि सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद कथित तौर पर होटल के कमरे में घुसकर हमला करने वाले सात आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म का भी मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, आरोपियों से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। जो अल्पसंख्यक समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार: पुलिस
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'गुरुवार की दोपहर मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता का बयान दर्ज किया गया था। जिसमें उसने आरोप लगाया कि सात लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके साथ बदसलूकी की और उस पर हमला किया। इसलिए, पीड़िता के बयान के आधार पर हमने मौजूदा प्राथमिकी में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376डी जोड़ दी है। घटना के सिलसिले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।' 

विज्ञापन

एक संदिग्ध अस्पताल में भर्ती
उन्होंने कहा, 'दुर्घटना के कारण मामले का एक अन्य संदिग्ध अस्पताल में भर्ती है। इसलिए, जब उसे अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी तो हिरासत में ले लिया जाएगा।' अधिकारी ने आगे कहा, 'हमारी टीमें मामले के अन्य संदिग्धों का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं। हमने उन सभी की पहचान कर ली है।' उन्होंने बताया, 'महिला (पीड़िता) ने शुरू में छह लोगों के घटना में शामिल होने की बात कही थी। लेकिन, बाद में अन्य संदिग्धों का भी जिक्र किया, जो उनके सहयोगी थे।' 

भाजपा ने सिद्धारमैया सरकार पर साधा निशाना
वहीं, कर्नाटक भाजपा ने इसको लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने आरोप लगाया कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ गए हैं, जो दिखाता है कि अपराधी पुलिस के खौफ के बिना अपराध कर रहे हैं। पार्टी ने कहा कि सरकार सोई हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed