फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   woman abandons baby for so called facebook lover two relatives and child died in kerala

दुखद: फेसबुक 'लवर' की खातिर महिला खेत में नवजात को छोड़कर हुई फरार, बच्चे समेत तीन लोगों की मौत

Sun, 04 Jul 2021 02:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 04 Jul 2021 02:12 PM IST
सार

रेशमा अपने तथाकथित फेसबुक लवर के चलते अपने नवजात को खेत में छोड़कर चली गई, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि रेश्मा की दो रिश्तेदार ही प्रेमी बनकर उससे बात करती थीं। फिलहाल रेशमा पुलिस गिरफ्त में है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
woman abandons baby for so called facebook lover two relatives and child died in kerala
फर्जी फेसबुक आईडी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केरल  के कोलम जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। कल्लूवथुक्कल गांव की रहने वाली एक महिला अपने नवजात को छोड़कर फेसबुक फ्रेंड के साथ भाग गई। वहीं इस पूरे घटनाक्रम में महिला के दो रिश्तेदारों समेत एक नवजात बच्चे की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


दरअसल,  पुलिस को एक खेत में एक लावारिस नवजात मृत हालात में मिला था। पुलिस जांच में पता चला कि रेशमा के तथाकथित फेसबुक लवर का अकाउंट उसी की दो रिश्तेदार चला रही थीं। यानी दोनों मृतक रिश्तेदार रेशमा के प्रेमी बनकर उससे चैट करती थीं। उसकी इन दोनों रिश्तेदारों ने प्रैंक गलत दिशा में जाने और पुलिस द्वारा पकड़े जाने के डर से आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, नवाजात की पहचान के लिए इलाके की कई महिलाओं के डीएनए सैंपल लिए गए थे। इसके बाद 22 जून को रेशमा को गिरफ्तार किया था। रेशमा ने पुलिस को बताया कि उसके दोस्त ने उससे कहा था कि वह उसे किसी दूसरे के बच्चे के साथ नहीं अपना सकता है।
विज्ञापन


दोनों लड़कियों ने नदी में लगाई छलांग
एसीपी वाई निजामुद्दीन ने बताया कि 24 साल की रेशमा का पति विष्णु चार महीने पहले विदेश कामाने के लिए चला गया था। इसी दौरान रेशमा की फेसबुक पर किसी से दोस्ती हो गई थी।  बातचीत के बाद धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। वह इस दौरान वह गर्भवती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को जांच में पता चला कि रेशमा अपनी कजिन आर्या से लिया हुआ सिम कार्ड इस्तेमाल कर रही थी। इसी बीच आर्या और रेशमा की भाभी की बेटी ग्रीष्मा लापता हो गई। दोनों की लाश उनके घर के पास स्थित नदी के किनारे मिली। एसीपी ने बताया कि ग्रीष्मा के प्रेमी से इस बारे में जानकारी मिली थी। ग्रीष्मा ने बताया कि उसका प्रेमी रेशमा के साथ प्रैंक कर रहा था। आर्या ने अपनी सास से पूरी कहानी बताई थी। जब उसकी सास काम पर गई तो आर्या ने ग्रीष्मा के साथ नदी में छलांग लगा दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed