फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   without om yoga cannot be completed

केंद्रीय आयुष मंत्री ने कहा- ओम के बिना पूरा नहीं हो सकता योग

Wed, 08 Jun 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Jun 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
without om yoga cannot be completed
योग शुरू करने से पहले किसी को ओम उच्चारण करने में कोई आपत्ति भी नहीं है। - फोटो : shreepad naik

आयुष मंत्री श्रीपाद नाईक ने बुधवार को मीडिया सेंटर में नेशनल हेल्थ एडिटर्स कॉन्फ्रेंस में कहा कि योग दिवस के अवसर पर ओम का उच्चारण अनिवार्य नहीं होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हालांकि, ओम के बिना योग पूरा नहीं हो सकता। योग शुरू करने से पहले किसी को ओम उच्चारण करने में कोई आपत्ति भी नहीं है।

विज्ञापन


कुछ लोगों ने इसका विरोध किया था लेकिन उन्हें समझाया गया और वे मान भी गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बार भी आयोजन में सूर्य नमस्कार को शामिल नहीं किया गया है। भारत सरकार की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को चंडीगढ़ में एक बड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


आयुष के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बार योग कार्यक्रम 45 मिनट का होगा। इसके अलावा 15 मिनट का अतिरिक्त समय उन संस्थाओं के लिए अलग से होगा जो योग कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार जोड़ा गया है सितला प्राणायाम

without om yoga cannot be completed
21 जून के कार्यक्रम के लिए मंत्रालय की ओर से करीब 15 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। - फोटो : getty images

अधिकारी ने कहा कि इस बार सितला प्राणायाम को जोड़ा गया है। इसके अतिरिक्त योग के कुछ अन्य आसन को भी इस बार शामिल किया गया है। कार्यक्रम में बाबा रामदेव, श्री श्री रविशंकर और ब्रह्मकुमारी संस्था से भी लोग शामिल होंगे।

आयुष सचिव अजीत एम.शरण ने बताया कि 21 जून के कार्यक्रम के लिए मंत्रालय की ओर से करीब 15 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं जबकि अलग-अलग मंत्रालयों की ओर से योग को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए जो काम किए जा रहे हैं, उसपर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।

कार्यक्रम के लिए राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को भी आमंत्रित किया गया है लेकिन अभी तक उनके कार्यालय से इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed