फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   With the help of artificial legs, Divyang Arunima has done the last floor

कृत्रिम पैर के सहारे दिव्यांग अरुणिमा ने आखिरी मंजिल को किया फतह

Fri, 04 Jan 2019 08:44 AM IST
अभिषेक निगम एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: अभिषेक निगम Updated Fri, 04 Jan 2019 08:44 AM IST
विज्ञापन
With the help of artificial legs, Divyang Arunima has done the last floor
अरुणिमा सिन्हा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
कृत्रिम पैर के सहारे दुनिया की छह प्रमुख चोटियों को फतह कर चुकीं विश्व रिकॉर्डधारी पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा ने बृहस्पतिवार को आखिरी बची माउंट विन्सन चोटी पर तिरंगा लहराने में कामयाबी हासिल कर ली। एक हादसे में अपनी एक टांग गंवाने वाली सिन्हा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


अरुणिमा दुनिया की पहली ऐसी दिव्यांग महिला हैं, जिन्होंने अंटार्कटिका के सबसे ऊंचे शिखर माउंस विन्सन को फतह किया है। अपनी आखिरी मंजिल की तरफ बढ़ने से पहले उन्होंने अपने आलोचकों का शुक्रिया अदा किया था। उन्होंने कहा था कि मैंने जब एवरेस्ट पर फतह की थी तब दोनों हाथ उठाकर जोर से चिल्लाना चाहती थी। मुझे पागल, विकलांग कहने वालों से कहना चाहती थी कि देखो मैंने कर दिखाया।
विज्ञापन

 
सिन्हा वॉलीबॉल खिलाड़ी थीं। अप्रैल, 2011 में लखनऊ से नई दिल्ली के सफर में कुछ बदमाशों ने उन्हें चलती ट्रेन से धक्का दे दिया था। दुर्घटना में उन्होंने अपनी एक टांग गवां दी। अरुणिमा की तमाम उपलब्धियों पर सरकार ने उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था। हाल में उन्हें ब्रिटेन की एक यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से भी सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम ने तिरंगा देकर किया था विदा

अपनी इस असाधारण उपलब्धि को हासिल करने से पहले सिन्हा ने राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री ने उन्हें माउंट विन्सन पर लहराने के लिए तिरंगा देकर विदा किया और कामयाबी के लिए आशीर्वाद व शुभकामनाएं दीं थीं।

छह चोटियां कर चुकी हैं फतह

एक कृत्रिम पैर के सहारे एवरेस्ट (एशिया) फतह करने वाली दुनिया की एकमात्र महिला अरुणिमा अब तक किलीमंजारो (अफ्रीका), एल्ब्रूस (रूस), कास्टेन पिरामिड (इंडोनेशिया), किजाश्को (आस्ट्रेलिया) और माउंट अंककागुआ (दक्षिण अमेरिका) पर्वत चोटियों को फतह कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed