फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   With no aid coming due to COVID fear, family transports body on bicycle

कोविड-19: भारी बारिश के बीच शव को साइकिल पर रखकर श्मशान ले गया परिवार

Mon, 17 Aug 2020 06:11 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी Published by: Amit Mandal Updated Mon, 17 Aug 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
With no aid coming due to COVID fear, family transports body on bicycle
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

कर्नाटक के बेलगावी जिले के एक गांव में रविवार को कोविड-19 के चलते कथित रूप से कोई मदद नहीं मिल पाने के कारण एक परिवार को भारी बारिश के बीच शव को साइकिल पर रखकर श्मशान ले जाना पड़ा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस की राज्य इकाई ने शव को ले जाने के लिये एंबुलेंस मुहैया नहीं करा पाने पर सरकार की आलोचना की।

विज्ञापन


कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख डी के शिवकुमार ने ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'बेलगावी के कित्तूर में जान गंवाने वाले 70 वर्षीय व्यक्ति के संबंधियों को भारी बारिश के बीच शव को साइकिल पर रखकर अंतिम संस्कार के लिये ले जाना पड़ा।'
विज्ञापन


शिवकुमार ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, 'बी एस येदियुरप्पा, आपकी सरकार कहां है? एंबुलेंस मुहैया क्यों नहीं कराई गई?...सरकार में मानवता का अभाव है और वह महामारी से निपटने में पूरी तरह नाकाम रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के परिवार के सदस्यों के अनुसार उन्हें दो दिन से बुखार था और स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल केन्द्र की चिकित्सा टीम ने परिवार को उन्हें अस्पातल में भर्ती कराने की सलाह दी थी क्योंकि उनमें कोरोना वायरस के लक्षण दिख रहे थे।

परिवार जब उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहा था, तब उनकी मौत हो गई। परिवार ने कहा कि उन्होंने एंबुलेंस के लिये आपातकालीन नंबर पर फोन किया, लेकिन वहां से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।


उन्होंने दावा किया कि कोरोना के डर के चलते पड़ोसी भी मदद के लिये नहीं आए। अंतत: परिवार ने शव को बारिश के बीच साइकिल पर रखकर श्मशान ले जाने का निर्णय लिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed