{"_id":"65498ae707850c7b360434b4","slug":"wires-of-bengal-ration-scam-linked-to-bihar-fodder-case-ed-said-two-accused-involved-in-both-cases-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: बिहार के चारा मामले से जुड़े बंगाल राशन घोटाले के तार, ईडी ने कहा, दो आरोपी दोनों मामलों में शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: बिहार के चारा मामले से जुड़े बंगाल राशन घोटाले के तार, ईडी ने कहा, दो आरोपी दोनों मामलों में शामिल
Tue, 07 Nov 2023 06:25 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Tue, 07 Nov 2023 06:25 AM IST
सार
इस दौरान उसने उसके दो निदेशकों दीपेश चांडक और हितेश चांडक से लंबी पूछताछ की। पता चला है कि सीबीआई ने दीपेश चांडक और हितेश चांडक को 1996 में बिहार के चारा घोटाले में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
राशन घोटाला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल राशन घोटाला मामले के तार बिहार चारा घोटाला से भी जुड़ रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुताबिक, बिहार के चारा घोटाले के दो आरोपी राशन घोटाले में भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने राशन घोटाले की जांच के सिलसिले में गत दिनों पैकेट आटा बनाने वाली कंपनी अंकित इंडिया लि. के कोलकाता स्थित दो दफ्तरों पर छापे मारे थे।
विज्ञापन
इस दौरान उसने उसके दो निदेशकों दीपेश चांडक और हितेश चांडक से लंबी पूछताछ की। पता चला है कि सीबीआई ने दीपेश चांडक और हितेश चांडक को 1996 में बिहार के चारा घोटाले में गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें सरकारी गवाह के रूप में रिहा कर दिया गया। दीपेश ने ही कहा था कि उसने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को 60 करोड़ रुपये दिए थे।
विज्ञापन
बताए जा रहे ज्योतिप्रिय के करीबी
ईडी का दावा है कि दीपेश व हितेश मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक करीबी हैं। इतना ही नहीं, इनके ज्योतिप्रिय के दो पूर्व निजी सहायकों अमित डे और अभिजीत दास के साथ भी करीबी संबंध हैं। अंकित इंडिया का नाम खाद्य विभाग के पैनल में था। यह कंपनी एफसीआई से गेहूं बांटने के लिए विभाग से कोटेशन लेती थी।