फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Winter Session: India will have its own space station by 2030, Gaganyaan will launch first two unmanned missions by end of 2022

शीत सत्र : 2030 तक भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन होगा, 2022 के अंत में पहले दो मानवरहित मिशन होंगे लॉन्च

Fri, 10 Dec 2021 05:38 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 10 Dec 2021 05:38 AM IST
सार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, गगनयान के साथ ही शुक्र मिशन, सौर मिशन (आदित्य) और चंद्रयान के लिए भी काम जारी है।

विज्ञापन
Winter Session: India will have its own space station by 2030, Gaganyaan will launch first two unmanned missions by end of 2022
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

भारत 2022 के अंत तक गगनयान से पहले दो मानवरहित मिशन अंतरिक्ष में भेजेगा। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूछे गए सवालों के जवाब में केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी। सिंह ने कहा, भारत की योजना 2030 तक एक अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की है जो अपनी तरह का अनोखा स्टेशन होगा।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने बताया मानवरहित मिशन पूरी तरह रोबोटिक होंगे। इनमें से एक अगले साल की शुरूआत और दूसरे मिशन को साल के अंत तक भेजा जाएगा। सिंह ने कहा कि गगनयान की सफलता के साथ ही भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में विश्व में अग्रिम पंक्ति के देशों में शुमार हो जाएगा। 
विज्ञापन


शुक्र और सौर मिशन की भी तैयारी
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, गगनयान के साथ ही शुक्र मिशन, सौर मिशन (आदित्य) और चंद्रयान के लिए भी काम जारी है। कोविड महामारी के कारण विभिन्न मिशन में देरी हुई और लेकिन अब इसके लिए तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं और चंद्रयान के अगले साल भेजे जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गगनयान : पृथ्वी की निचली कक्षा तक सफर
मंत्री ने यह भी कहा कि गगनयान मिशन के माध्यम से कोई भी व्यक्ति पृथ्वी की निचली कक्षा तक का सफर कर सकेगा। इस मिशन के लिए 500 से ज्यादा प्रतिष्ठान शामिल हैं। इसके लिए कई रिसर्च मॉड्यूल बनाए गए हैं, इसमें भारत में निर्मित रिसर्च मॉड्यूल भी शामिल है।

सरकार बोली- ईडी-सीबीआई प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाया नहीं, समय सीमा तय की
तीखी नोंकझोंक और आरोपों-प्रत्यारोपों के बीच लोकसभा ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय जांच एजेंसियों सीबीआई और केंद्रीय सतर्कता आयोग के प्रमुखों के कार्यकाल को पांच साल तक बढ़ाने संबंधी दो बिलों पर मुहर लगा दी। बिल पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने सरकार पर इन जांच एजेंसियों का अपने राजनीतिक हित में दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि बढ़ती अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के मुद्देनजर एजेंसियों को चुस्त-दुरुस्त बनाना जरूरी है। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने इनका कार्यकाल नहीं बढ़ाया है, बल्कि इनके कार्यकाल की समय सीमा तय की है। बिल के प्रावधानों का जिक्र करते हुए कहा कि अब इन जांच एजेंसियों का न्यूनतम कार्यकाल दो वर्षों का होगा। जरूरत पड़ने पर इन्हें एक-एक साल का तीन सेवा विस्तार दिया जा सकता है।

अध्यादेश के लिए विपक्ष को ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री ने अध्यादेश का विकल्प चुनने के लिए विपक्ष के रवैये को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही चलेगी या नहीं यह निश्चित नहीं है। बीता मानसून सत्र हंगामे के कारण पूरी तरह से धुल गया। ऐसे में सरकार जरूरी कानून के लिए संसद के सत्र पर निर्भर नहीं रह सकती।

विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
विपक्ष ने सरकार पर एजेंसियों के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप लगाया। टीएमसी के सौगत राय ने कहा कि यह पूरी कवायद सीवीसी के मुखिया संजय मिश्रा को एक और कार्यकाल देने के लिए की गई। बीजेडी के भर्तृहरि महताब ने कहा कि इसे लेकर अध्यादेश लाना संदेह उत्पन्न करता है।

ई-श्रम पोर्टल : सौ दिन में 11 करोड़ श्रमिक पंजीकृत
ई-श्रम पोर्टल वांछित सफलता हासिल कर रहा है। अपने आगाज के 100 दिन के भीतर ही 11 करोड़ श्रमिकों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है।  यह जानकारी बृहस्पतिवार को श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान दी है। उन्होंने सदन को पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए बताया कि श्रमिकों के कल्याण को देखते हुए सरकार चार सर्वेक्षण भी करा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed