फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Winter Session: Dushyant Chautala arrived at the Parliament premises in a tractor

शीतकालीन सत्र: हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला का अनोखा अंदाज, ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंचे 

Fri, 15 Dec 2017 01:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Dec 2017 01:38 PM IST
विज्ञापन
Winter Session: Dushyant Chautala arrived at the Parliament premises in a tractor
सांसद दुष्यंत चौटाला - फोटो : Special Arrangement

संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो चुका है। यह सत्र अगले साल की 5 जनवरी तक चलेगा। संसद सत्र के पहले दिन ही हरियाणा के हिसार से आईएनएलडी सांसद दुष्यंत चौटाला अनोखे अंदाज में नजर आये हैं। वह सत्र के पहले दिन ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंचे। वह किसानों के मुद्दे पर ध्यान दिलाने के लिए ट्रैक्टर लेकर संसद में प्रवेश करना चाहते थे।

विज्ञापन


हालांकि उन्हें संसद के बारह मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने ट्रैक्टर के साथ प्रवेश करने से रोक दिया गया। वहीं संसद के शीतकालीन सत्र में भाग लेने जाते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि 2017 में प्रारंभ हो रहा यह सत्र जो 2018 तक चलेगा और सरकार के कई महत्वपूर्ण कामकाज भी जो दुरगामी प्रभाव करने वाले हैं वो सदन में आएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- संसद सत्रः लोकसभा सोमवार तक के लिए स्‍थगित, पीएम के बयान पर राज्यसभा में हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


अच्छी बहस हो सकारात्मक बहस को, नए विचारों और सुझावों के साथ बहस हो, जिससे संसद के समय का उपयोग हो। पीएम बोले, कल भी जो हमारी सर्वदलीय बैठक हुई थी उसमें भी मुद्दा यही था कि देश के विकास को आगे बढ़ाने में सदन के समय का उपयोग होना चाहिए। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी सत्र के हंगामेदार रहेगा। गौरतलब है कि वेंकैया नायडू के राज्यसभा के अध्यक्ष के रूप में यह उनका पहला पूर्ण सत्र होगा। 

यह भी पढ़ेंः  जब सदन में कामकाज नहीं होता तो लोग ठगा हुआ महसूस करते हैं : नायडू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed