फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Winter Session, 2023 of Parliament will commence from 4th December and continue till 22nd December

Winter Session: 4 दिसंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र; 19 दिनों में होंगी 15 बैठकें

Thu, 09 Nov 2023 06:15 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 09 Nov 2023 06:15 PM IST
सार

संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर 2023 से शुरू होगा। यह  22 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र में 19 दिनों में 15 बैठकें होंगी। संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। 
 

विज्ञापन
Winter Session, 2023 of Parliament will commence from 4th December and continue till 22nd December
संसद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर 2023 से शुरू होगा। यह  22 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र में 19 दिनों में 15 बैठकें होंगी। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।  प्रह्लाद जोशी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सत्र में 19 दिनों में 15 बैठकें होंगी। उन्होंने कहा, 'अमृत काल के बीच मैं सत्र के दौरान विधायी कामकाज और अन्य विषयों पर चर्चा का इंतजार कर रहा हूं।'

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ 'कैश-फॉर-क्वेरी' आरोपों पर आचार समिति की रिपोर्ट सत्र के दौरान लोकसभा में पेश की जाएगी। पैनल द्वारा निष्कासन की सिफारिश लागू होने से पहले सदन को रिपोर्ट अपनानी होगी। इसके साथ ही आईपीसी, सीआरपीसी और साक्ष्य अधिनियम को प्रतिस्थापित करने वाले तीन प्रमुख विधेयकों पर सत्र के दौरान विचार किए जाने की संभावना है। संसद में लंबित एक अन्य प्रमुख विधेयक मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित है। मानसून सत्र में पेश किए गए इस प्रस्ताव को सरकार ने विपक्ष और पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्तों के विरोध के बीच संसद के विशेष सत्र में पारित करने पर जोर नहीं दिया। क्योंकि सरकार सीईसी और ईसी की स्थिति को कैबिनेट सचिव के बराबर लाना चाहती है। वर्तमान में उन्हें सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश का दर्जा प्राप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed