फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wing Commander Deepika Misra becomes first IAF woman to get gallantry award

Gallantry Award: विंग कमांडर दीपिका को वीरता पुरस्कार, इससे सम्मानित होने वाली वायुसेना की पहली महिला अधिकारी

Thu, 20 Apr 2023 10:43 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 20 Apr 2023 10:43 PM IST
सार

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने सुब्रतो पार्क स्थित वायुसेना सभागार में आयोजित अलंकरण समारोह में कई अधिकारियों और वायु योद्धाओं को युद्ध सेवा पदक और अन्य पुरस्कार प्रदान किए।

विज्ञापन
Wing Commander Deepika Misra becomes first IAF woman to get gallantry award
Wing Commander Deepika Misra - फोटो : ANI

विस्तार

विंग कमांडर दीपिका मिश्रा गुरुवार को भारतीय वायु सेना में पहली ऐसी महिला अधिकारी बन गईं हैं, जिन्हें वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया हैं। वायुसेना के एक प्रवक्ता के मुताबिक, राजस्थान निवासी हेलीकॉप्टर पायलट मिश्रा को मध्य प्रदेश में बाढ़ राहत अभियान के दौरान दिखाए गए 'असाधारण साहस' के लिए वायु सेना पदक (वीरता) से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन

अधिकारियों और वायु योद्धाओं को युद्ध सेवा पदक और अन्य पुरस्कार
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने सुब्रतो पार्क स्थित वायुसेना सभागार में आयोजित अलंकरण समारोह में कई अधिकारियों और वायु योद्धाओं को युद्ध सेवा पदक और अन्य पुरस्कार प्रदान किए। प्रवक्ता ने बताया कि वायुसेना के दो अधिकारियों को युद्ध सेवा पदक, 13 अधिकारियों और वायु योद्धाओं को वायु सेना पदक (वीरता), 13 अधिकारियों को वायु सेना पदक और 30 विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना के 57 योद्धाओं को पुरस्कार
उन्होंने बताया कि कुल 58 लोगों ने पुरस्कार प्राप्त किए, जिनमें भारतीय वायुसेना के 57 और सेना के एक कर्मी शामिल हैं। विंग कमांडर मिश्रा के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह भारतीय वायु सेना के इतिहास में वीरता पुरस्कार पाने वाली भारतीय वायु सेना की पहली महिला अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि सेवा के प्रति समर्पण के लिए भारतीय वायुसेना की महिलाओं को पहले भी पुरस्कार मिल चुके हैं, लेकिन यह पहली बार है जब वायुसेना की किसी महिला अधिकारी को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन

विंग कमांडर दीपिका मिश्रा ने बाढ़ के दौरान चलाया साहसिक अभियान
वायुसेना द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, मिश्रा को अगस्त 2021 में उत्तरी मध्य प्रदेश में अचानक आई बाढ़ के जवाब में मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान चलाने के लिए विस्तृत जानकारी दी गई थी। बचाव अभियान आठ दिनों तक चला और उन्होंने महिलाओं और बच्चों सहित 47 लोगों की जान बचाई। अधिकारियों ने कहा कि बहादुरी और साहस के उनके प्रयासों ने न केवल प्राकृतिक आपदा में कीमती जीवन बचाया, बल्कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आम आबादी के बीच सुरक्षा की भावना भी पैदा की।


और भी पढ़ें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed