फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will work to make Maharashtra's economy surpass Japan, Germany says Governor Radhakrishnan news in hindi

Maharashtra: 'महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था को जापान-जर्मनी से बड़ी बनाने के लिए काम करेंगे', राज्यपाल का दावा

Thu, 08 Aug 2024 10:27 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 08 Aug 2024 10:27 AM IST
सार

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने एकनाथ शिंदे की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प की सराहना की। राधाकृष्णन ने युवाओं को शिंदे से उदाहरण लेने का आग्रह किया। इसके अलावा राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के कुछ प्रमुख प्रभावशाली व्यक्तियों की भी सराहना की।

विज्ञापन
Will work to make Maharashtra's economy surpass Japan, Germany says Governor Radhakrishnan news in hindi
सीपी राधाकृष्णन - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन बुधवार को मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे की जीवनी 'योद्धा कर्मयोगी - एकनाथ संभाजी शिंदे' के लॉन्च में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान लोगों को संबोधित भी किया। राज्यपाल ने कहा कि वह महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था को जापान और जर्मनी से भी बड़ी बनाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने 2047 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने में महाराष्ट्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन


राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा, "2047 तक एक दिन ऐसा आएगा, जब भारत दुनिया का सबसे अमीर देश होगा। उस समय महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हो। हमारा यही लक्ष्य होना चाहिए। हम सभी को इसके लिए काम करना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा, "मैं आपलोगों के साथ इस हद तक काम करूंगा कि महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाए, जो जापान और जर्मनी से बड़ी हो।"
विज्ञापन


राज्यपाल ने की एकनाथ शिंदे की सराहना
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सराहना की। उन्होंने शिंदे और बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के बीच समानताएं बताईं। उन्होंने बताया कि दोनों ने अपने लो-प्रोफाइल व्यक्तित्व को करिश्माई नेताओं के तौर पर बदल दिया। उन्होंने शिंदे की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प की सराहना की। राधाकृष्णन ने युवाओं को शिंदे से उदाहरण लेने का आग्रह किया। इसके अलावा राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के कुछ प्रमुख प्रभावशाली व्यक्तियों की भी सराहना की, जिसमें शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे भी शामिल थे। राधाकृष्णन ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बताया कि वह अब भी उनकी शिक्षाओं का पालन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed