{"_id":"5764f4d34f1c1be53811d2d4","slug":"will-soniya-and-rahul-say-sorry-to-savarkar-s-kin-on-traitor-tweets","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या सोनिया और राहुल गांधी 'सावरकर' से सॉरी बोलेंगे? 'गद्दार' वाले ट्वीट पर नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
क्या सोनिया और राहुल गांधी 'सावरकर' से सॉरी बोलेंगे? 'गद्दार' वाले ट्वीट पर नोटिस
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 18 Jun 2016 03:35 PM IST
विज्ञापन
सावरकर को 'गद्दार' कहना कांग्रेस को महंगा पड़ सकता है। वीर सावरकर के नाम से प्रख्यात विनायक दामोदर सावरकर पर बीते दिनों कांग्रेस ने उन्हें 'गद्दार' कहकर ट्वीट किए थे। उन ट्वीट्स का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को सावरकर के नाती रंजीत सावकर ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को मानहानि का नोटिस भेजा है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक नोटिस में कहा गया है कि बीते 5, और 22 और 23 मार्च को कांग्रेस की तरफ से सावकर का मजाक उड़ाया गया, उन्हें 'गद्दार' कहा गया। सावरकर के खिलाफ ये सब कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर पेज से हुआ।
कांग्रेस की इन बातों से सावकर का परिवार बहुत आहत है।
दादर में रहने वाले रंजीत सावरकर ने कहा कि उनके दादा एक राष्ट्रवादी और देशभक्त नेता थे। कांग्रेस ने उनका अपमान किया है। जिसके लिए उसे माफी मांगनी होगी।
विज्ञापन
नोटिस में कहा गया है कि सोनिया और राहुल को नोटिस मिलने के बाद 48 घंटों के भीतर ट्विटर पर उनके आधिकारिक पेज पर ही सार्वजनिक तौर पर वीर सावरकर और उनके परिवार से माफी मांगनी होगी।
सोनिया-राहुल को भेजे गए नोटिस पर कांग्रेस ने खुलकर जवाब नहीं दिया है। पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने इतना जरूर कहा है कि उनकी लीगल टीम इस नोटिस से निपटेगी।
ऐसा पहली दफा हुआ है जब किसी राजनीतिक दल को ट्विटर के जरिए मानहानि का नोटिस भेजा गया हो।
Published By Rohit Kumar Porwal