फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will Shiv Sena join UPA, speculation intensifies over Sanjay Raut statement

करवट लेती राजनीति: क्या 'यूपीए' में शामिल होगी शिवसेना? संजय राउत के बयान से अटकलें तेज

Thu, 09 Dec 2021 10:34 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 09 Dec 2021 10:34 AM IST
सार

ममता बनर्जी अपने मुंबई दौरे के दौरान भी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा था कि कोई पार्टी लड़ नहीं सकती तो हम क्या करें। हम चाहते हैं कि सभी पार्टियां पूरे दम से लड़ें। ममता ने यह भी कहा कि अब यूपीए (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) नहीं है और इसलिए सवाल ही नहीं उठता कि यूपीए का नेता कौन होगा?

विज्ञापन
Will Shiv Sena join UPA, speculation intensifies over Sanjay Raut statement
संजय राउत - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा यूपीए को कमजोर बताने के बाद शिवसेना कांग्रेस के घाव भरने का काम कर रही है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि शिवसेना सांसद संजय राउत ने एक निजी चैनल के इंटरव्यू में यूपीए को लेकर बड़ा बयान दिया था। राउत ने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्होंने एक बैठक में राहुल गांधी से बात की थी और कहा था कि उन्हें संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन यानी यूपीए को कांग्रेस के नेतृत्व में पुनर्जीवित करना चाहिए। संजय राउत ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी से कहा था कि वे एक कदम और आगे बढ़ें और यूपीए को पुनर्जीवित करें। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि शिवसेना इसमें शामिल हो सकती है। शिवसेना फिलहाल तीन सदस्यीय गठबंधन सरकार का हिस्सा है। 

विज्ञापन


राहुल गांधी आमंत्रित करते हैं तब शिवसेना यूपीए में शामिल होने पर करेगी विचार
क्या शिवसेना यूपीए में शामिल होगी इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैंने राहुल गांधी से कहा - सभी को आमंत्रित करें। लोग आकर शामिल नहीं होंगे। शादी या समारोह में भी हमें निमंत्रण भेजना होता है। उन्होंने कहा कि आमंत्रण आने दीजिए, उसके बाद हम इस पर विचार करेंगे। मैंने यह बात शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को बता दी है।
विज्ञापन


राउत ने की राहुल की प्रशंसा
शिवसेना नेता ने राहुल गांधी की भी जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोग राहुल के बारे में सोचते हैं वह सही नहीं है। वह भी अच्छा सोचते हैं। उनकी पार्टी में कुछ कमियां जरूर है लेकिन वे अच्छे हैं। वह उन मुद्दों को हल करना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed