फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   will Pull out of peace talks if citizenship bill passed says ulfa

उल्फा ने दी केंद्र सरकार को चेतावनी, 'सिटीजनशिप बिल पास हुआ तो खत्म होगी वार्ता'

Sun, 13 Jan 2019 08:43 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: अजय सिंह Updated Sun, 13 Jan 2019 08:43 AM IST
विज्ञापन
will Pull out of peace talks if citizenship bill passed says ulfa
उल्फा

असम में केंद्र सरकार के सिटीजनशिप बिल को लेकर विरोध जारी है। इसी कड़ी में सरकार से वार्ता कर रहे युनाइटेड लिबरेशन फ्रॉन्ट ऑफ असम (उल्फा) के गुट ने बिल पास होने पर वार्ता तोड़ने की धमकी दे दी है। गौरतलब है कि विवादों में घिरा यह बिल लोकसभा से पहले ही पास हो चुका है मगर इसे अभी राज्यसभा से हरी झंडी नहीं मिली है। 

विज्ञापन


उल्फा नेता मृणाल हजारिका ने कहा कि अगर केंद्र सरकार इस बिल को लेकर आगे बढ़ती है तो हमारे बीच चल रही वार्ता प्रभावित हो सकती हैं। इस बिल को लेकर पूरे असम में विरोध हो रहे हैं, ऐसे में केंद्र से वार्ता जारी रखना बहुत मुश्किल होगा अगर वह इसके प्रावधानों को लेकर आगे बढ़ती है। हजारिका ने कहा कि यह बिल राज्य के अस्तित्व पर सवाल उठाता है और इससे वार्ता को नुकसान होगा। वार्ता कर रहे उल्फा के इस गुट से केंद्र की बातचीत 2011 हुई थी। 
विज्ञापन


उल्फा नेताओं ने पहले भी चेतावनी दी थी कि बिल युवा हथियार उठाने को मजबूर होंगे अगर इस बिल के अनुसार बांग्लादेश, पकिस्तान और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों को धार्मिक आधार पर अपनाया गया। असम के अलावा उत्तर पूर्व के दूसरे भाजपा शासित राज्यों में भी इस बिल को लेकर विरोध हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेघालय सरकार ने विधानसभा में इस बिल के खिलाफ प्रस्ताव पास किया है, वहीं मणिपुर ने जरुरी बदलाव करने को कहा है। शनिवार को मृणाल हजारिका और उल्फा वार्ता गुट के दूसरे नेता अनूप छेतिया को पुलिस ने 6 जनवरी को भाजपा कार्यालय का घेराव करने के मामले में समन देकर बुलाया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed