फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hardik Patel Dismissed Speculation of Joining BJP Today News in Hindi

Hardik Patel: क्या हार्दिक पटेल आज भाजपा में शामिल होंगे? उन्होंने खुद दिया इसका जवाब

Mon, 30 May 2022 11:12 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 30 May 2022 11:12 AM IST
सार

पद छोड़ने से पहले, पटेल 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्हें 11 जुलाई 2020 को गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। हालांकि 2022 आते-आते उनका पार्टी से मोहभंग हो गया और इस्तीफा दे दिया।  

विज्ञापन
Hardik Patel Dismissed Speculation of Joining BJP Today News in Hindi
हार्दिक पटेल - फोटो : Social media

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व नेता हार्दिक पटेल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सभी अटकलों का खंडन करते हुए कहा कि वे सोमवार को भाजपा में शामिल नहीं होने जा रहे हैं। पटेल ने रविवार को समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा कि मैं कल(सोमवार) भाजपा में शामिल नहीं हो रहा हूं..अगर ऐसा कुछ होता है तो मैं आपको बता दूंगा। बता दें कि हार्दिक पटेल ने 18 मई को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। चुनाव से पहले उनका यह कदम कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। कांग्रेस छोड़ने से पहले हार्दिक ने पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा था। 

विज्ञापन


त्यागपत्र में कांग्रेस पर जमकर साधा था निशाना
अपने त्यागपत्र में  हार्दिक ने लिखा था कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ विरोध की राजनीति तक सीमित रह गई है जबकि देश के लोगों को विरोध नहीं बल्कि ऐसा विकल्प चाहिए जो उनके भविष्य के बारे में सोचता हो और हमारे देश को आगे ले जाने की क्षमता रखता हो।उन्होंने अपने त्यागपत्र में आगे लिखा था कि अयोध्या में राम मंदिर हो, सीएए-एनआरसी का मुद्दा हो, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना हो या जीएसटी लागू करने जैसे फैसले हों, देश लंबे समय से इनका समाधान चाहता था। लेकिन, कांग्रेस इसमें केवल बाधा बनने का काम करती रही। कांग्रेस का रुख केवल केंद्र का विरोध करने तक ही सीमित रहा। 
विज्ञापन


हार्दिक ने पंजाब की मान सरकार पर बोला हमला
उत्तरी राज्य में भगवंत मान सरकार पर हमला बोलते हुए पटेल ने ट्वीट किया कि पंजाब ने आज एक बहुत ही दुखद घटना के साथ महसूस किया है कि किसी भी सरकार के लिए अराजक हाथों में जाना कितना घातक है। कुछ दिन पहले एक अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की क्रूर हत्या, और एक प्रसिद्ध युवा कलाकार सिद्धू मूसावाले आज महत्वपूर्ण सवाल उठा रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री और दिल्ली से आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार चलाने वाले लोगों को सोचना होगा कि क्या वे पंजाब को दर्द देने के लिए कांग्रेस जैसी दूसरी पार्टी बनना चाहते हैं या वास्तव में लोगों के लिए कुछ करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed