फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   will hang those who kill cows cm raman singh

छत्तीसगढ़ के CM रमन सिंह बोले- जो गोहत्या करेगा उसे फांसी पर लटका देंगे

Sun, 02 Apr 2017 03:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भ्ाट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भ्ाट्ट Updated Sun, 02 Apr 2017 03:45 AM IST
विज्ञापन
will hang those who kill cows cm raman singh
मुख्यमंत्री रमन सिंह

एजेंसी/जगदलपुर/हैदराबाद/नई दिल्ली। भाजपा शासित गुजरात द्वारा गोहत्या पर कानून सख्त करने के एक दिन बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने एलान किया कि हम गोहत्या करने वालों को फांसी पर लटका देंगे। शनिवार को उन्होंने यहां जगदलपुर में कहा, ‘क्या छत्तीसगढ़ में ऐसा हो रहा है? मुझे नहीं लगता कि भाजपा के शासन में पिछले 15 साल में ऐसा हुआ है। अगर किसी ने ऐसा करने की जुर्रत की तो हम गाय को मारने वाले को फांसी पर लटका देंगे।’

विज्ञापन


वह यूपी में योगी आदित्यनाथ द्वारा गोहत्या पर कड़ा रुख अपनाए जाने से संबंधित सवालों का जवाब दे रहे थे। गाय, भैंस, बैल, बछड़े को मारना और उनका मांस अपने पास रखना छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित है। इसे दूसरे राज्यों में ले जाना और निर्यात करने पर भी रोक है। ऐसा करने वालों को सात साल की जेल और 50 हजार रुपये के जुर्माने का प्रावधान है। 
विज्ञापन


दरअसल, गुजरात देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने गोहत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा का सख्त प्रावधान किया है। गुजरात विधानसभा ने शुक्रवार को पशु संरक्षण (संशोधन) विधेयक को पास कर दिया। बीफ रखने अथवा बेचने पर भी दस साल की सजा होगी। गुजरात में गोहत्या पहले से ही प्रतिबंधित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बीफ बैन को लेकर भाजपा को ‘पाखंडी’ कहा है। ओवैसी ने कहा कि भाजपा उत्तर पूर्वी राज्यों में इस तरह का प्रतिबंध नहीं लगाएगी। भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि ‘यूपी में गाय मम्मी है और पूर्वोत्तर में यम्मी है। यह भाजपा के पाखंड को दर्शाता है। वह यूपी में बीफ पर रोक लगाती है लेकिन पूर्वोत्तर में ऐसा नहीं करती।’ ओवैसी ने कहा, ‘पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वहीं भाजपा शासित गोवा में भी बीफ आसानी से उपलब्ध है। आप मुझे बताइये ये क्या है।’


ओवैसी का जवाब देते हुए भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा, ‘ये मम्मी-यम्मी क्या है। ओवैसी कहते हैं कि उन्हें भारत के संविधान पर विश्वास है। संविधान के अनुच्छेद 48 के तहत गोहत्या निषेध है। उन्हें जो कुछ कहना है, कहने दीजिए क्योंकि उन्हें संविधान के कुछ अनुच्छेदों पर विश्वास नहीं है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed