फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will hand over next tranche of land for new Bombay HC building by December maharashtra government to SC

Maharashtra: बॉम्बे हाईकोर्ट परिसर के लिए जमीन का अगला भाग दिसंबर तक दे देंगे, राज्य सरकार ने SC को दिया भरोसा

Thu, 24 Oct 2024 01:03 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 24 Oct 2024 01:03 PM IST
सार

पीठ ने राज्य सरकार से ताजा स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा और अगले साल जनवरी के पहले सप्ताह में सुनवाई तय की। बता दें कि पीठ बॉम्बे हाई कोर्ट की हेरिटेज बिल्डिंग और हाई कोर्ट के लिए अतिरिक्त जमीन आवंटन शीर्षक वाले स्वतः संज्ञान मामले पर सुनवाई कर रही थी।

विज्ञापन
Will hand over next tranche of land for new Bombay HC building by December maharashtra government to SC
बॉम्बे हाईकोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह मुंबई के बांद्रा क्षेत्र में बॉम्बे हाईकोर्ट के नए भवन परिसर के निर्माण के लिए जमीन की अगली किश्त दिसंबर तक सौंप देगी। राज्य सरकार ने मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस बीआर गवई और जेबी पारदीवाला की विशेष अदालत को यह सूचित किया कि उन्हें अभी तक दक्षिण मुंबई में एयर इंडिया भवन का कब्जा नहीं मिला है , जहां बॉम्बे हाई कोर्ट शिफ्ट करने का प्रस्ताव दिया गया था। 
विज्ञापन


राज्य सरकार ने कहा कि 30.16 एकड़ जमीन का अधिकार चरणबद्ध तरीके से सौप दिया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि 4.39 एकड़ की किश्त पहले ही दी जा चुकी है। दिसंबर तक अगली किश्त सौंप दी जाएगी। राज्य सरकार के एडवोकेट जनरल बीरेंद्र सर्राफ ने कहा, बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली जजों की समिति ने इस मुद्दे से निपटने के लिए राज्य के अधिकारियों के साथ अगली बैठक 12-13 नवंबर को तय की है। उन्होंने बताया कि बिल्डिंग प्रोजेक्ट के लिए मीटिंग कंसल्टेंट की भर्ती भी की जा रही है। पीडब्ल्यूडी इमारत की मरम्मत पर उन्होंने कहा कि स्ट्रक्चरल ऑडिट कराना होगा। 
विज्ञापन


पीठ ने राज्य सरकार से ताजा स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा और अगले साल जनवरी के पहले सप्ताह में सुनवाई तय की। बता दें कि पीठ बॉम्बे हाईकोर्ट की हेरिटेज बिल्डिंग और हाई कोर्ट के लिए अतिरिक्त जमीन आवंटन शीर्षक वाले स्वतः संज्ञान मामले पर सुनवाई कर रही थी। बॉम्बे हाईकोर्ट की स्थापना 16अगस्त 1982 में की गई थी। यह फ्लोरा फाउंटेन के पास एक बहुत ही खूबसूरत बिल्डिंग पर स्थित है, जिस पर कोर्ट ने 1978 से कब्जा कर रखा है। सुरक्षा और अधिक स्थान की आवश्यकता को देखते हुए हाई कोर्ट के नए परिसर को बांद्रा में स्थानांतरित किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉम्बे हाईकोर्ट की मुख्य पीठ मुंबई में, जबकि नागपुर, औरंगाबाद के गोवा में भी इसकी पीठ हैं। केंद्र शासित प्रदेशों दादर और नागर हवेली एवं दमन व दीव भी हाईकोर्ट के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। हाईकोर्ट के नये परिसर में विशाल अदालत कक्ष, न्यायाधीशों और रजिस्ट्री कर्मियों के लिए कक्ष, एक मध्यस्थता केंद्र, एक सभागार, पुस्तकालय तथा कर्मचारियों, वकीलों और वादियों के लिए अनेक सुविधाएं होंगी। बॉम्बे हाईकोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 94 है। हालांकि, मौजूदा समय में उच्च न्यायालय में जजों की संख्या 66 ही है।

संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed