{"_id":"58d0ed974f1c1be5431a31ed","slug":"will-finance-minister-fall-ill-tomorrow-asks-jairam-ramesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आधार' पर बहस टली तो जयराम रमेश ने पूछा- क्या जेटली कल बीमार रहेंगे?","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'आधार' पर बहस टली तो जयराम रमेश ने पूछा- क्या जेटली कल बीमार रहेंगे?
amarujala.com- Presented by: राघवेंद्र मिश्र
Updated Tue, 21 Mar 2017 02:55 PM IST
विज्ञापन
जयराम रमेश
क्या वित्तमंत्री अरुण जेटली कल बीमार पड़ जाएंगे? राज्यसभा में बॉयोमेट्रिक पहचान 'आधार' पर बुधवार को प्रस्तावित बहस के स्थगित होने पर यह पेचीदा सवाल राज्यसभा में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने उठाया।
जयराम रमेश ने कहा, दो दिन पहले सदन के सदस्यों को राज्यसभा के सचिवालय से आधिकारिक नोटिस मिला था कि बुधवार को 'आधार' पर चर्चा होगी। फिर, आज सुबह एक दूसरी नोटिस मिली, जिसमें कहा गया कि चर्चा टल गई है।
उन्होंने कहा, जब मैंने बहस के टलने की जांच की, तो पता चला कि वित्त मंत्री की तबीयत ठीक नहीं है और वह चर्चा पर जवाब देने के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। इसके बाद सदन में बैठे हुए जेटली की तरफ देखा और पूछा कि चर्चा को क्यों टाला गया है? क्या वह कल बीमार रहेंगे? हालांकि, जेटली ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
बताते चलें कि एक दिन पहले कैबिनेट की मीटिंग के बाद वित्तमंत्री अरुण जेटली घर लौट गए थे। उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। उन्हें राज्यसभा में बजट पर जवाब देना था, लेकिन वह मौजूद नहीं रह पाए थे। हालांकि, वह आज सुबह सदन में मौजूद थे। रमेश के इस बयान पर मुख्तार अब्बास नकवी कुछ कहने के लिए उठे, लेकिन बिना कुछ बोले वह बैठ गए।