फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Will contest all elections by forming a separate political party'; MLA PV Anwar shouted

Kerala Politics: 'अलग राजनीतिक दल बनाकर, लड़ेंगे सारे चुनाव'; विधायक पीवी अनवर ने भरी हुंकार

Wed, 02 Oct 2024 04:06 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलप्पुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलप्पुरम Published by: बशु जैन Updated Wed, 02 Oct 2024 04:06 PM IST
सार

केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के विधायक पीवी अनवर ने मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के राजनीतिक सचिव पी शशि और उनके विश्वासपात्र वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एम आर अजित कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
'Will contest all elections by forming a separate political party'; MLA PV Anwar shouted
विधायक पीवी अनवर। - फोटो : facebook @pvanvar

विस्तार

केरल सरकार पर आरोप लगाने वाले निर्दलीय विधायक पीवी अनवर ने हुंकार भरी है। उन्होंने एलान किया है कि वह केरल में अलग राजनीतिक दल बनाकर सारे चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने जो मुद्दे उठाए हैं, वे अब एक आंदोलन बन गए हैं। अनवर ने कहा कि मैं एक नई राजनीतिक पार्टी बनाऊंगा। क्योंकि बिना पार्टी के आप चुनाव नहीं लड़ सकते।

विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि उन्हें राज्य के लाखों युवाओं का समर्थन प्राप्त है और वे ही उनकी उम्मीद हैं। नीलांबुर विधायक ने मलप्पुरम में सोने की तस्करी और हवाला मामलों के बारे में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के बयानों को लेकर कहा कि उनके बयान हिंदुत्व संप्रदायवादियों और आरएसएस को खुश करने के लिए थे।
विज्ञापन


अनवर ने कहा कि मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि सीएम अपने पद से इस्तीफा दे दें। अगर मैं उनकी जगह होता तो मैं ऐसा करता। पार्टी में अन्य लोग भी हैं जो सीएम बनने के लिए सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि वह जनता के बीच जाएंगे और लगातार इन मुद्दों को उनके सामने उठाएंगे। वह जो मुद्दे उठाने जा रहे हैं उनमें राज्य में बढ़ता मानव-पशु संघर्ष भी शामिल है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह संघर्ष कुछ एजेंसियों और वन विभाग ने किया था और इसके पीछे एक साजिश थी। मैं सब खुलासा कर दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के विधायक पीवी अनवर का बड़ा बयान सामने आया था। उन्होंने मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के राजनीतिक सचिव पी शशि और उनके विश्वासपात्र वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एम आर अजित कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे। कारोबारी पेशे से राजनीति में आए और दो बार के विधायक अनवर ने शशि और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) के पद पर कार्यरत अजित कुमार पर मुख्यमंत्री से विश्वासघात करने का आरोप लगाया।


इतना ही नहीं उन्होंने आईपीएस अफसर पर आरोप लगाया कि वह मंत्रियों की फोन पर बातचीत को टैप करते थे, उनके सोने की तस्करी रैकेट से संबंध थे और वह गंभीर अपराधों में शामिल थे। इसके अलावा, उन्होंने पथनमथिट्टा के एसपी सुजीत दास पर भी गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed