फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will be travelling to meet my grandmother and family, say Rahul Gandhi

किसान आंदोलन के बीच राहुल गांधी को आई नानी की याद, मिलने जाएंगे इटली

Tue, 13 Jun 2017 09:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Tue, 13 Jun 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
Will be travelling to meet my grandmother and family, say Rahul Gandhi
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी
राहुल गांधी अगले कुछ समय में इटली जाने के लिए तैयार हैं। एक तरफ कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश के मंदसौर में हुए किसान आंदोलन को लेकर बीजेपी पर छुट्टी बोल रही है, तो राहुल गांधी पार्टी के कामों को छोड़कर अपनी नानी के घर जाने को तैयार हैं। राहुल गांधी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि वो इटली जा रहे हैं, जहां अपनी नानी और उनके परिवार के साथ समय बिताएंगे।
विज्ञापन


राहुल गांधी कार्यालय द्वारा जारी किए गए ट्वीट में कहा गया है कि राहुल गांधी कुछ दिनों के लिए इटली जा रहे हैं, जहां वो अपनी नानी शेफानो माइनो और उनके परिवार से मिलेंगे।
विज्ञापन
इस खबर की पुष्टि समाचार एजेंसी एएनआई ने भी की है। कांग्रेस ने राहुल गांधी के अचानक इटली यात्रा का बचाव किया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि वो अपनी 93 वर्षीय नानी से मिलने इटली जा रहे हैं। ये भारतीय सभ्यता का हिस्सा है कि हम अपने बुजुर्गों की देखभाल करें। और उनकी सेवा करें।
बता दें कि मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मूल रूप से इटली की निवासी थी। सोनिया गांधी का असली नाम एडविगे एंटोनिया अल्बानिया माइनो है। सोनिया गांधी विदेशी मूल की होने की वजह से हमेशा ही विपक्षियों के निशाने पर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed