{"_id":"5b6204864f1c1bc6508b8131","slug":"will-be-able-to-change-the-address-uidai-will-start-the-new-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने आप आधार में बदल सकेंगे पता, यूआईडीएआई शुरू करेगा नई सेवा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अपने आप आधार में बदल सकेंगे पता, यूआईडीएआई शुरू करेगा नई सेवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 02 Aug 2018 03:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) 2019 अप्रैल से एक नई सेवा शुरू करेगा। इससे आधार कार्डधारक आसानी से अपने पते में बदलाव करने में सक्षम होंगे। इससे उन लोगों को मदद मिलेगी जिनके पास स्थानीय निवासी का प्रमाण नहीं है। धारक को सिर्फ एक पत्र और पिन संख्या के माध्यम से अपना पता बदलने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
यूआईडीएआई ने एक अधिसूचना में बताया कि इस नई सेवा को एक अप्रैल, 2019 से शुरू करने का प्रस्ताव है। यूआईडीएआई ने कहा कि जिन रहवासियों के पास उनके मौजूदा निवास स्थान का कोई मान्य प्रमाण नहीं है वे पते के सत्यापन के लिए पिन कोड वाले आधार पत्र के माध्यम से अनुरोध कर सकते हैं। एक बार व्यक्ति को यह पत्र प्राप्त हो जाएगा तो वह इस कूट पिन के माध्यम से एसएसयूपी ऑनलाइन पोर्टल पर अपने आधार में पते का बदलाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि इससे उन लोगों को लाभ होगा जो किराये के घर में रहते हैं या अपना शहर छोड़कर दूसरे शहरों या स्थानों पर श्रमिक के तौर पर काम करते हैं। यूआईडीएआई ने कहा कि इस नई सेवा का प्रयोग के तौर पर परीक्षण एक जनवरी 2019 से शुरू होगा और एक अप्रैल 2019 से इसका परिचालन शुरू करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन