फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will Bangladesh Air Force take part in Air Exercise Tarang Shakti? It is to be included in the second phase

Tarang Shakti: क्या एयर एक्सरसाइज तरंग शक्ति में हिस्सा लेगी बांग्लादेश एयर फोर्स? दूसरे चरण में होना है शामिल

Mon, 05 Aug 2024 10:44 PM IST
Harendra Chaudhary हरेंद्र चौधरी
Updated Mon, 05 Aug 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
सार
वायु सेना उप प्रमुख एयर मार्शल एपी सिंह ने बताया था कि यह भारत में आयोजित किया जा रहा सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अभ्यास है और इसमें शामिल होने के लिए 51 देशों को निमंत्रण भेजा गया था, जिनमें से 10 देशों से उनके एसेट्स के साथ हिस्सा लेने और 18 देशों की तरफ से ऑब्जर्वर के तौर पर हिस्सा लेने की पुष्टि हुई है।
loader
Will Bangladesh Air Force take part in Air Exercise Tarang Shakti? It is to be included in the second phase
Tarang Shakti - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय वायुसेना मंगलवार से देश में पहली बार बहुराष्ट्रीय एयर एक्सरसाइज 'तरंग शक्ति' शुरू करने जा रही है। तरंग शक्ति का पहला चरण मंगलवार से शुरू हो रहा है, जबकि दूसरा चरण अगस्त के अंत में शुरू होगा। दूसरे चरण में  बांग्लादेश वायुसेना को भी शामिल होना है। बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद तरंग शक्ति में बांग्लादेश वायु सेना की भागीदारी को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो बांग्लादेश वायु सेना एतिहासिक तौर पर पहली बार भारत से उड़ान भरेगी। 



सी-130जे ट्रांसपोर्ट विमान से हिंडन एयरबेस पर उतरीं थीं शेख हसीना
सोमवार शाम को शेख हसीना ने बांग्लादेश वायुसेना के सी130-जे सुपर हरक्यूलिस विशेष ऑपरेशनल एयरक्राफ्ट से दिल्ली के बाहर गाजियाबाद स्थित हिंडन एय़रबेस पर लैंडिंग की। यह वही विमान है, जिसे बांग्लादेशी वायु सेना ने पहले ही इस अभ्यास के लिए तैनात करने की पुष्टि की थी। शेख हसीना जिस सी-130जे ट्रांसपोर्ट विमान से हिंडन एयरबेस पर उतरीं थीं, उस विमान को भारतीय वायुसेना के सी-17 और सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान हैंगर के पास पार्क किया गया है। इस अभ्यास में 10 विदेशी वायु सेनाएं और 18 देश पर्यवेक्षक के तौर पर हिस्सा लेंगे। बांग्लादेश वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल हसन महमूद खान ने दो महीने पहले ही यह पद संभाला था। वह उन दस विदेशी सैन्य प्रमुखों की सूची में शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में तरंग शक्ति 2024 में हिस्सा लेने की पुष्टि की थी। 


बांग्लादेश के हिस्सा लेने पर संशय
बांग्लादेश में हुए तख्तापलट औऱ शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने और सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के बाद भारतीय सेना की मल्टीनेशनल एयर एक्सरसाइज तरंग शक्ति 2024 में बांग्लादेश वायु सेना की भागीदारी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वायुसेना के सूत्रों ने बताया कि अभ्यास का पहला चरण मंगलवार को शुरू हो रहा है, जबकि दूसरा चरण अगस्त के अंत में शुरू होगा। तरंग शक्ति 6-14 अगस्त तक तमिलनाडु के सुलूर एयर बेस पर, और 29 अगस्त से 14 सितंबर तक जोधपुर में आयोजित होगा। दूसरे अभ्यास में बांग्लादेशी वायु सेना को हिस्सा लेना है। सूत्रों ने बताया कि अभी तक बांग्लादेश की तरफ से अभ्यास में हिस्सा ना लेने को लेकर कुछ नहीं कहा गया है। 

पहले चरण में ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और स्पेन लेंगे हिस्सा
सूत्रों ने बताया कि बांग्लादेश इस समय राजनीतिक संकट के दौर से गुजर रहा है और वहां सेना ने फिलहाल सत्ता अपने हाथ में ले ली है। हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि बांग्लादेश अब भी अभ्यास में हिस्सा लेगा या नहीं, क्योंकि अब उसके सामने दूसरी चुनौतियां हैं। पहले चरण में ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और स्पेन भाग लेंगे। जबकि दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया, ग्रीस, यूएई, सिंगापुर और बांग्लादेश को हिस्सा लेना है। अभ्यास के प्रत्येक चरण में 70-80 विमान भाग लेंगे, जिनमें लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर, विशेष ऑपरेशन विमान, बीच हवा में ईंधन भरने वाले विमान और हवाई चेतावनी एवं नियंत्रण प्रणाली (AWACS) विमान शामिल होंगे। 

बांग्लादेशी वायु सेना के पास है ये चीन का खास फाइटर जेट
हालांकि बांग्लादेशी वायुसेना (BAF) के पास रूसी मिग-29 मल्टी-रोल विमान, याकोवलेव याक-130 लाइट अटैक एयरक्राफ्ट और चीनी चेंगदू एफ-7 इंटरसेप्टर जैसे लड़ाकू विमान हैं। इसके अलावा उनके पास रूसी एएन-32 और अमेरिकी सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान भी हैं। रोटरी बेड़े में, उनके पास अमेरिका से बेल UH-1N, इटली से अगस्ता वेस्टलैंड AW139 और रूस से एमआई-17 हेलीकॉप्टर भी हैं। इनमें से कौन से लड़ाकू विमान तरंग शक्ति में हिस्सा लेंगे इसकी कोई पुष्टि बांग्लादेशी वायु सेना ने नहीं की है। बांग्लादेशी वायु सेना चीनी एफ-7 इंटरसेप्टर विमान को तरंग शक्ति का हिस्सा बनाएगी, इसमें संदेह है। लेकिन अगर मिग-29 विमान आते हैं, तो उन्हें भारतीय मिग-29 यूपीजी के साथ काम करते देखना दिलचस्प होगा।

भारतीय वायुसेना के 40 लड़ाकू विमान लेगें हिस्सा
वायु सेना उप प्रमुख एयर मार्शल एपी सिंह ने बताया था कि यह भारत में आयोजित किया जा रहा सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अभ्यास है और इसमें शामिल होने के लिए 51 देशों को निमंत्रण भेजा गया था, जिनमें से 10 देशों से उनके एसेट्स के साथ हिस्सा लेने और 18 देशों की तरफ से ऑब्जर्वर के तौर पर हिस्सा लेने की पुष्टि हुई है। अभ्यास में भाग लेने वाले भारतीय वायुसेना के 40 लड़ाकू विमानों में राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, मिराज 2000, जगुआर और मिग-29 शामिल हैं। विदेशी वायुसेना द्वारा तैनात किए जाने वाले लड़ाकू विमानों में एफ-18, एफ-16, राफेल और टाइफून शामिल हैं। भारतीय वायुसेना के राफेल 2023 में अपने पहले विदेशी युद्धाभ्यास में शामिल हुए थे। तब उन्होंने फ्रांसीसी वायु और अंतरिक्ष बल (FASF) के वायु सेना बेस मोंट-डी-मार्सन में अभ्यास ओरियन में भाग लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed