फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will abstain from voting in RS polls if attacks on loyalists by rival faction continues: TMC MLA

TMC विधायक की धमकी: 'मेरे समर्थकों पर अत्याचार जारी रहा, तो नहीं करूंगा विधानसभा में किसी विधेयक का समर्थन'

Sun, 16 Jul 2023 09:28 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 16 Jul 2023 09:28 PM IST
सार

West Bengal: टीएमसी विधायक करीम चौधरी ने कहा, 'अगर पार्टी के उच्च पदाधिकारियों के हस्तक्षेप के बिना मारपीट और आगजनी की घटनाएं बिना किसी रोक-टोक चलती रहीं तो मैं राज्यसभा चुनाव में मतदान से दूर रहने के लिए मजबूर हो जाऊंगा।'

विज्ञापन
Will abstain from voting in RS polls if attacks on loyalists by rival faction continues: TMC MLA
करीम चौधरी, ममता बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक विधायक ने रविवार को चेतावनी दी कि अगर उनके वफादारों पर कथित तौर पर प्रतिद्वंद्वी गुट द्वारा अत्याचार जारी रहा तो वह भविष्य में विधानसभा में सरकार द्वारा पेश किए गए किसी भी विधेयक का समर्थन नहीं करेंगे और राज्य में आगामी राज्यसभा चुनाव में मतदान से दूर रहेंगे। 

विज्ञापन



 

Trending Videos

विधायक अब्दुल करीम चौधरी ने उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर उप-मंडल के कई ब्लॉकों का दौरा करने के बाद यह टिप्पणी की, जहां उनके वफादारों ने हाल ही में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पंचायत चुनाव लड़ा था और 11 जुलाई को परिणाम घोषित होने के बाद एक प्रतिद्वंद्वी गुट के समर्थकों को कथित तौर पर पीटा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'अगर मेरी पार्टी का कोई धड़ा आम लोगों के खिलाफ अत्याचार करता है, जिनमें से कई मेरे वफादार हैं। अगर पार्टी के उच्च पदाधिकारियों के हस्तक्षेप के बिना मारपीट और आगजनी की घटनाएं बिना किसी रोक-टोक चलती रहीं तो मैं राज्यसभा चुनाव में मतदान से दूर रहने के लिए मजबूर हो जाऊंगा।'
 

विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'मैं भविष्य में विधानसभा में राज्य सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले किसी भी विधेयक का समर्थन नहीं करूंगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मेरे बार-बार अपील करने के बावजूद इस्लामपुर में बिगड़ती स्थिति पर ध्यान देने में विफल रही हैं। अगर स्थिति में कोई सुधार नहीं होता है, अगर मेरी बातों पर ध्यान नहीं दिया जाता है तो मैं इस सरकार का विरोध करना शुरू कर दूंगा।'
 

चौधरी की नाराजगी पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, 'उन्हें सार्वजनिक रूप से पार्टी के खिलाफ इस तरह से नहीं बोलना चाहिए था। मैं बस इतना कह सकता हूं कि नेतृत्व इस मुद्दे पर फैसला करेगा।' चौधरी का जिला टीएमसी अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है।
 

इस्लामपुर के विधायक चौधरी ने आरोप लगाया था कि नीतिगत निर्णय लेने के मामले में पार्टी द्वारा उनकी अनदेखी की जा रही है और वह तीन महीने पहले उत्तर बंगाल में अपने संपर्क कार्यक्रम के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से नहीं मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed