{"_id":"6805830936d2f0d0c808b935","slug":"wii-and-ccmb-scientists-research-reveals-that-odisha-olive-ridley-turtles-are-oldest-in-world-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोध: दुनिया में सबसे प्राचीन ओडिशा के ओलिव रिडले कछुए, करीब 3-4 लाख साल पुरानी आबादी; जैव विविधता के लिए अहम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शोध: दुनिया में सबसे प्राचीन ओडिशा के ओलिव रिडले कछुए, करीब 3-4 लाख साल पुरानी आबादी; जैव विविधता के लिए अहम
Mon, 21 Apr 2025 04:58 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Mon, 21 Apr 2025 04:58 AM IST
सार
ओडिशा के तटों पर अंडे देने वाले ओलिव रिडले कछुए दुनियाभर में सबसे प्राचीन है। भारत में समुद्री कछुओं की निगरानी : 2008-2024 विषयक शोध में इसका खुलासा हुआ है। अध्ययन के अनुसार प्रशांत और अटलांटिक महासागर की ओलिव रिडले आबादी, हिंद महासागर की आबादी से लगभग 3-4 लाख साल पहले अलग हो गई थी। इसका अर्थ है कि भारत के तटीय क्षेत्र में पाई जाने वाली ओलिव रिडले आबादी कम से कम 3-4 लाख साल पुरानी हो सकती है।
विज्ञापन
ओलिव रिडले कछुआ (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Meta AI
विस्तार
ओडिशा के तटों पर अंडे देने वाले ओलिव रिडले कछुए दुनियाभर में सबसे प्राचीन है। यह न केवल अपने व्यवहार और जैविक प्रवृत्तियों के लिए विशिष्ट हैं, बल्कि आनुवंशिक रूप से भी वैश्विक प्रजातियों में सबसे अलग है।
विज्ञापन
भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) और सेंटर फॉर सेलुलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (सीसीएमबी) के वैज्ञानिकों की ओर से भारत में समुद्री कछुओं की निगरानी : 2008-2024 विषयक शोध में इसका खुलासा किया है। ओलिव रिडले कछुए समुद्री कछुओं की सबसे छोटी प्रजातियों में से हैं जो वर्ष में एक बार ओडिशा के गहिरमाथा और रुशिकुल्या समुद्र तटों पर सामूहिक रूप से अंडे देने के लिए आते हैं। पिछले महीने रुशिकुल्या और गहिरमाथा में 13 लाख से अधिक कछुओं ने अंडे दिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Waqf Board Discrepancies: गुजरात में वक्फ बोर्ड के तहत 17 साल किराया वसूलने के आरोप, पांच लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
कछुए की आबादी करीब 3-4 लाख साल पुरानी
अध्ययन के अनुसार प्रशांत और अटलांटिक महासागर की ओलिव रिडले आबादी, हिंद महासागर की आबादी से लगभग 3-4 लाख साल पहले अलग हो गई थी। इसका अर्थ है कि भारत के तटीय क्षेत्र में पाई जाने वाली ओलिव रिडले आबादी कम से कम 3-4 लाख साल पुरानी हो सकती है।
ये भी पढ़ें: National Herald Case: कांग्रेस का 'कांग्रेस सत्य भाजपा झूठ' अभियान आज से, 57 शहरों में जाएंगे 57 नेता
वैज्ञानिकों का मानना है कि वैश्विक जलवायु परिवर्तन की पुरानी लहरों के दौरान ये कछुए इस क्षेत्र में जीवित बचे और धीरे-धीरे अन्य महासागरों की ओर प्रवास किया। यह भी संभावना जताई गई है कि करीब 2 लाख साल पहले हिंद महासागर से कुछ कछुए मध्य अमेरिका की ओर चले गए जिससे मेक्सिको और कोस्टा रिका जैसे क्षेत्रों में उनकी उपस्थिति दर्ज हुई।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
