{"_id":"574c84064f1c1b7707108af5","slug":"wife-targets-husband-after-relation-his-sister","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साली को लेकर भागा जीजा, बीवी ने जमकर धोया फिर सिर मुंडवाकर घुमाया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
साली को लेकर भागा जीजा, बीवी ने जमकर धोया फिर सिर मुंडवाकर घुमाया
ब्यूरो/अमर उजाला, नेवादा (कौशाम्बी)
Updated Tue, 31 May 2016 08:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी के सराय अकिल कस्बे में सोमवार को जीजा-साली के अवैध संबंधों ने एक बेहद शर्मनाक घटना को जन्म दे दिया। पत्नी ने पति के साथ फरार बहन को रंगे हाथों धर दबोचा।
वापस घर लाकर दोनों की जमकर पिटाई करने के बाद उनके सिर मुंडवाकर सरेआम पूरे गांव में घुमाया गया।
प्रताड़ना व अपमान का यह खेल घंटों चलता रहा और जनपद के प्रमुख कस्बे की पुलिस को कोई खबर नहीं हुई यह इस घटना का सबसे शर्मनाक पहलू रहा।
बहरहाल अपनी लीक पर चलती पुलिस घंटों बाद मौके पर पहुंची और प्रताड़ित जीजा-साली को ही हिरासत में लेते हुए घटना की तहकीकात शुरू कर दी।

दस दिन पहले घर से हुआ था फरार, तहकीकात में जुटी पुलिस
सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक का निकाह पड़ोसी गांव में हुआ था। युवक को विवाहित साली प्रेम से हो गया। साली का पति पानीपत में रहकर कमाई करता है। एक दूजे की मोहब्बत में रंगे जीजा-साली दस दिन पहले घर से लापता हो गए।
पति की दगाबाजी से हैरान विवाहिता ने बहन के साथ फरार शौहर की खोजबीन शुरू की। मामा के साथ विवाहिता ने सोमवार को बहन और शौहर को रंगे हाथ धर दबोचा। गांव लाने के बाद गुस्से में आग बबूला विवाहिता ने पहले तो दोनों की तमकर पिटाई की फिर बहन के साथ शौहर के सिर का बाल कटवा दिए।
लोगों ने दोनों को गांव में घुमाया। पुलिस ने जीजा-साली को हिरासत में लेते हुए तहकीकात शुरू कर दी है। सीओ चायल रामभवन यादव ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।