फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   wife of martyred Nazir Ahmed Wani said the sacrifice of husband does not let her cry

अशोक चक्र से सम्मानित होने वाले नजीर की पत्नी बोलीं- युवाओं को सही राह पर लाने का लिया संकल्प

Fri, 25 Jan 2019 03:28 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 25 Jan 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
wife of martyred Nazir Ahmed Wani said the sacrifice of husband does not let her cry
नजीर अहमद की पत्नी मेहजबीन

अशोक चक्र से सम्मानित शहीद लांस नायक नजीर अहमद वानी की पत्नी मेहजबीन ने कहा कि उनके पति के पराक्रम का ओज ऐसा था जिसने उनकी शहादत की खबर सुनकर भी आंखों से आंसू नहीं बहने दिए। शोपियां में डेढ़ महीने पहले आतंकवाद विरोधी अभियान में शहीद हुए वानी को शांति काल में दिए जाने वाले भारत के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार- अशोक चक्र से सम्मानित किए जाने के सरकार के ऐलान के बाद मेहजबीन ने यह बात कही। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को वानी को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित करेंगे। मेहजबीन ने कहा, 'उनके शहीद हो जाने की खबर जानने के बाद मैं रोई नहीं। एक अंदरूनी संकल्प था जिसने मुझे रोने नहीं दिया।' पेशे से शिक्षक एवं दो बच्चों की मां मेहजबीन ने कहा कि नाजिर का प्यार एवं निडर व्यक्तित्व, युवाओं को अच्छा नागरिक बनने की दिशा में प्रोत्साहित करने का प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन


दक्षिण कश्मीर के एक स्कूल में 15 साल पहले हुई मुलाकात में दोनों के बीच पहली नजर का प्यार हो गया था। हालांकि इस बारे में उन्होंने और जानकारी देने से इनकार कर दिया। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में चेकी अश्मुजी के रहने वाले वानी आतंकवाद का रास्ता छोड़कर 2004 में भारतीय सेना की 162 इंफेंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) से जुड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहजबीन ने कहा, 'वह मुझसे बेहद प्यार करते थे। वह मेरे मार्गदर्शक थे। वह हम सभी को हमेशा अपने आस-पास के लोगों को खुश रखने, लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रोत्साहित करते थे।' मेहजबीन ने कहा, 'एक शिक्षक के तौर पर मैं अपने राज्य के लोगों को अच्छा नागरिक बनाने के लिये खुद को समर्पित करती हूं। मैंने युवाओं को सही राह पर लाने का संकल्प लिया है और इसके लिये मुझे अपने पति- दुनिया के सबसे अच्छे पति से प्रेरणा मिल रही है।' 

25 नवंबर की उस घटना को याद करते हुए मेहजबीन ने कहा कि वह अपने मायके में थीं जब उन्हें यह स्तब्ध करने वाली खबर मिली। मेहजबीन ने पीटीआई-भाषा को दिये साक्षात्कार में कहा, 'उन्होंने बीती शाम ही मुझे फोन कर हाल-चाल पूछा था। मैंने उनसे खुद का ध्यान रखने के लिये कहा। लेकिन किस्मत को उनके लिए कुछ और ही मंजूर था।' मेहजबीन और नाजिर के दो बेटे हैं।


सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'वह एक बहादुर सैनिक एवं शुरुआत से ही एक हीरो थे। उन्होंने अपने गृह राज्य जम्मू-कश्मीर में शांति कायम रखने के लिए सेवाएं दीं।' वानी को इससे पहले 2007 और फिर 2018 में वीरता के लिये सेना पदक से भी सम्मानित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed