भगवा ब्रिगेड के शक्ति प्रदर्शन के आगे झुका प्रशासन
- अरुण माहौर हत्याकांड के विरोध में एमजी रोड पर ‘महाघेराव’
- प्रशासन ने मांगें मानीं, अरुण की पत्नी को मकान, विधवा पेंशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विहिप नेता अरुण माहौर हत्याकांड के विरोध में भगवा ब्रिगेड ने शुक्रवार को ‘महाघेराव’ के तहत वाल्मीकि वाटिका में जोरदार प्रदर्शन किया। भीड़ को देखते हुए नालबंद से लेकर धाकरान चौराहे तक ट्रैफिक रोक दिया गया था। इससे एमजी रोड पर घंटों तक जाम लगा रहा।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट जाने से रोकने के लिए पीएसी सहित कई थानों की फोर्स लगा दी गई थी। ज्ञापन लेने के लिए पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर ही पहुंच गए। इससे पहले केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया और सांसद चौधरी बाबूलाल सहित तमाम नेताओं ने सपा सरकार के साथ-साथ बसपा पर निशाना साधा।
दलित गर्जना न्याय मोर्चा के बैनर तले भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद सहित तमाम अनुषांगिक संगठनों ने पूर्वाह्न 11 बजे से सुभाष पार्क के सामने वाल्मीकि वाटिका में विशाल प्रदर्शन किया। यहां लगभग दो बजे तक चले प्रदर्शन में शहर और जिले से सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।
अरुण की पत्नी को मकान, विधवा पेंशन
केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोटोकॉल तोड़ते हुए खुली मेटाडोर में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। उनके पहुंचते ही प्रदर्शनकारियों में जोश भर गया।
‘जयश्रीराम’ और ‘वंदेमातरम’ गूंजने लगा। ज्ञापन देने के लिए प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट की ओर कूच करते इससे पहले ही एडीएम सिटी राजेश कुमार श्रीवास्तव और एसपी सिटी सुशील घुले मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने मृतक अरुण माहौर की पत्नी को मकान और विधवा पेंशन दिलाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के संयोजक अशोक कोटिया और सहसंयोजक विजय माहौर और कमल वाल्मीकि थे। बता दें कि 25 फरवरी को विहिप नेता अरुण माहौर की मंटोला क्षेत्र में समुदाय विशेष के युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।