फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Why Were Positive Patients Traveling TMC Derek O Brien After 9 RPF Constables Contract Covid 19 in Bengal

तृणमूल सांसद का सवाल, कोरोना के मरीजों ने लॉकडाउन के दौरान यात्रा क्यों की

Fri, 24 Apr 2020 04:06 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 24 Apr 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
Why Were Positive Patients Traveling TMC Derek O Brien After 9 RPF Constables Contract Covid 19 in Bengal
डेरेक ओ ब्रायन - फोटो : ANI

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के नौ कर्मियों के दिल्ली से पश्चिम बंगाल लौटने के बाद कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए जाने पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओब्रायन ने सवाल किया। ओब्रायन ने पूछा कि इन सभी ने घातक वायरस को फैलने से रोकने के मद्देनजर लागू राष्ट्रव्यापी बंद के दौरान यात्रा क्यों की।

विज्ञापन


दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रवक्ता संजय घोष ने कहा कि ये कर्मी रेलवे के खड़गपुर मंडल के 28 सदस्यीय आरपीएफ दस्ते का हिस्सा थे, जो पार्सल एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर हथियारों एवं गोला-बारूदों के माल के साथ 14 अप्रैल को दिल्ली से लौटा था।
विज्ञापन


एक कॉन्स्टेबल में कोरोना वायरस के लक्षण नजर आने के बाद बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के एक सरकारी अस्पताल में उसके नमूने की जांच की गई। घोष ने बताया कि जांच में संक्रमित पाए जाने के बाद उसे उलूबेरिया के कोविड-19 के लिए चिह्नित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही बताया कि आठ अन्य भी जांच में संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर चिंता जाहिर करते हुए तृणमूल सांसद ने ट्वीट किया कि परेशान करने वाली खबरें आ रही हैं। बंगाल में आरपीएफ के नौ कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। खड़गपुर में छह, मेचेदा और उलूबेरिया में एक-एक मामला है।


ये सभी 14 अप्रैल को ट्रेन से दिल्ली से कोलकाता आए थे। संक्रमित मरीज लॉकडाउन के दौरान यात्रा क्यों कर रहे थे। उन्हें किसने भेजा? स्क्रीनिंग क्यों नहीं हुई? उन्होंने कितने लोगों से मुलाकात की?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed