फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Why the BJP's main focus in Odisha, including modi all legends there

अब ओडिशा में 'चप्पा चप्पा भाजपा' अभियान, इन वजहों से 2 साल पहले मैदान में मोदी

Sun, 16 Apr 2017 02:23 PM IST
amarujala.com- Written by: विजय जैन
amarujala.com- Written by: विजय जैन Updated Sun, 16 Apr 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
 Why the BJP's main focus in Odisha, including modi all legends there
पी एम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

यूपी-उत्तराखंड में मिली बंपर जीत से उत्साहित भाजपा की नजरें अब पूरी तरह से उन राज्यों पर केंद्रित हो गई हैं, जहां भाजपा की सरकार नहीं है। ओडिशा को इस क्षेत्र में बीजेपी के लिए गेटवे के रूप में देखा जा रहा है, जहां पार्टी बहुत मजबूत नहीं थी। पंचायत चुनावों में दूसरे स्थान पर रहने के बाद बीजेपी के पंडित दावा कर रहे हैं कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के लिए माहौल तैयार करेगी।

विज्ञापन


ओडिशा के भुवनेश्वर में शुरू हुई दो दिवसीय बैठक के जरिए भाजपा अपने मिशन ओडिशा को पूरा करने की शुरुआत करने जा रही है। पार्टी का मकसद दो साल बाद राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत का बिगुल फूंकने का है। अभी तक भाजपा इस राज्य में एक बार भी सरकार नहीं बना पायी है। 

विज्ञापन

रोड शो से रखी मोदी ने भाजपा के प्रचार की आधारशिला

 Why the BJP's main focus in Odisha, including modi all legends there
PM MODI - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार रोड शो करके भाजपा के प्रचार की शुरुआत कर दी है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने से पूर्व मोदी ने एयरपोर्ट से लेकर बैठक स्थल तक रोड शो किया और जनता का अभिवादन स्वीकार किया।

इस दौरान सड़क के दोनो तरफ लोगों का हुजूम लगा हुआ था। रोड शो के दौरान मोदी ने एक-दो जगह गाड़ी रोककर कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की थी। मोदी के रोड शो ने पूरे शहर को 'भगवा रंग' घोल दिया है। पंचायत चुनाव में अच्छी सफलता से उत्साहित पार्टी का लक्ष्य अब राज्य की सत्ता है। भुवनेश्वर में आयोजित पार्टी की यह राष्ट्रीय कार्यकारिणी 2019 में लोकसभा चुनाव के लिए भी अहम है। 

मई में मोदी सरकार के 3 साल पूरे

मई में मोदी सरकार केंद्र में अपने तीन साल पूरे करने जा रही है। इसके साथ अगले दो सालों मे कई राज्यों में चुनाव होने हैं जिनमें गुजरात और हिमाचल प्रदेश जैसे प्रमुख राज्य भी शामिल हैं। इसके बाद कर्नाटक में भी चुनाव होने हैं।

हाल ही में पांच में से चार राज्यों में मिली जीत के बाद भाजपा ने अपना फोकस अब दूसरे राज्यों पर केंद्रित कर दिया है। जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है वहां पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह खुद दौरा करेंगे और चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे। 

ओडिशा को गेटवे मानती है पार्टी

 Why the BJP's main focus in Odisha, including modi all legends there
pm moid

ओडिशा को इस क्षेत्र में बीजेपी के लिए गेटवे के रूप में देखा जा रहा है, जहां पार्टी बहुत मजबूत नहीं थी। पंचायत चुनावों में दूसरे स्थान पर रहने के बाद बीजेपी के पंडित दावा कर रहे हैं कि यह बैठक विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के लिए माहौल तैयार करेगी।

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'हमारा एजेंडा सभी 32000 बूथों पर कार्यकर्ताओं को मजबूत करना है। राज्य में पार्टी का प्रदर्शन विस्तार के लिए नींव का काम करेगा।' शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिवों ने दो संकल्प फाइनल किए जिन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अपनाया जाएगा। पार्टी सूत्रों ने बताया कि इन संकल्पों में ओडिशा से जुड़े मुद्दे भी शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed