फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Why Rahul Gandhi always wears white T-shirt know its answer

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बताया, वे क्यों हमेशा पहनते हैं सफेद रंग की टी-शर्ट; पढ़ें खास खबर

Sun, 05 May 2024 11:04 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 05 May 2024 11:04 PM IST
सार

राहुल गांधी ने कड़ाके की ठंड में टी-शर्ट पहनकर यात्रा करने के सवाल पर एक बार कहा था कि उनकी टी-शर्ट से कई लोगों को आपत्ति हो रही है। उन्होंने बताया कि यह टी-शर्ट इतनी पापुलर हो गई है कि इसके चक्कर में उन्हें उनकी मम्मा (सोनिया गांधी) से भी डांट पड़ चुकी है।
 

विज्ञापन
Why Rahul Gandhi always wears white T-shirt know its answer
सफेद टीशर्ट में राहुल गांधी - फोटो : संवाद

विस्तार

पारदर्शिता और सरलता दर्शाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी हमेशा सफेद टी-शर्ट क्यों पहनते हैं। अपने सोशल मीडिया चैनलों पर जारी किए गए दो मिनट से अधिक के वीडियो में गांधी ने ऐसे कई हल्के-फुल्के सवालों के जवाब में उन्होंने यह बात कही। वीडियो में कैप्शन दिया गया है- कर्नाटक में एक दिन का चुनाव प्रचार। उन्होंने विचारधारा के महत्व पर अपने दृष्टिकोण के बारे में भी बात की। कन्याकुमारी से कश्मीर भारत जोड़ो यात्रा के बाद से सफेद टी-शर्ट राहुल गांधी का ट्रेडमार्क रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन

उन्होंने कहा, मेरे विचार से विचारधारा की स्पष्ट समझ के बिना आप एक बड़े संगठन के रूप में सत्ता की ओर नहीं बढ़ सकते। हमें लोगों को अपनी विचारधारा के बारे में समझाना होगा। हमारी विचारधारा गरीब समर्थक, महिला समर्थक, बहुलतावादी, सभी के साथ समान व्यवहार करने वाली है। संगठनात्मक स्तर पर राष्ट्रीय स्तर पर लड़ाई हमेशा विचारधारा के बारे में होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टी-शर्ट के चक्कर में मां से पड़ी डांट
राहुल गांधी ने कड़ाके की ठंड में टी-शर्ट पहनकर यात्रा करने के सवाल पर एक बार कहा था कि उनकी टी-शर्ट से कई लोगों को आपत्ति हो रही है। उन्होंने बताया कि यह टी-शर्ट इतनी पापुलर हो गई है कि इसके चक्कर में उन्हें उनकी मम्मा (सोनिया गांधी) से भी डांट पड़ चुकी है।


एक बार भड़क गए थे राहुल
भारत जोड़ों यात्रा के दौरान, गांधी से एक बार दिल्ली में तापमान में गिरावट के बाद सर्दी में उनके ऊनी वस्त्र की पसंद के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि टी-शर्ट पर इतना हो-हल्ला क्यों किया जा रहा है? मैं स्वेटर नहीं पहनता क्योंकि मुझे ठंड से डर नहीं लगता। मैं सोच रहा हूं कि जब मुझे ठंड लगने लगे तो मैं स्वेटर पहन लूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed