फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Why PM Narendra Modi wants to leave social media, everyone asking questions

कहीं इन वजहों से तो सोशल मीडिया से दूर नहीं जाना चाहते पीएम मोदी!

Tue, 03 Mar 2020 02:18 AM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Tue, 03 Mar 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Why PM Narendra Modi wants to leave social media, everyone asking questions
नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक ट्वीट ने पूरे देश को चौंका कर रख दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया छोड़ने का एलान कर दिया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। पीएम मोदी को अपना फैसला वापस लेने का निवेदन लिए कई हैशटैग भी ट्रेंड करने में लगे हुए हैं। 

loader

उनके एक ट्वीट पर अब तक 52 हजार से ज्यादा लोग कमेंट कर चुके हैं। यही नहीं 'नो सर' जैसे हैशटैग भी चल रहे हैं। हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर क्यों प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया छोड़ना चाहते हैं। मगर इसका जवाब जानने के लिए देश को रविवार तक का इंतजार करना होगा। तब प्रधानमंत्री मोदी खुद ही इस पर स्थिति साफ कर पाएंगे। मगर अलग-अलग तरह की अटकलें जारी हैं। 

क्या आ रहा स्वदेशी सोशल मीडिया मंच 
पीएम मोदी के ट्वीट के बाद से ही इस कयास ने गति पकड़ ली है। प्रधानमंत्री हमेशा 'मेक इन इंडिया' की बात करते रहे हैं। ऐसे में रविवार को भारत के अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लॉन्च की खबर आ सकती है। 

छात्रों को सोशल मीडिया से दूर रखने की कोशिश 
ऐसे भी कयास हैं कि परीक्षा के दौरान छात्रों को सोशल मीडिया से दूर रखने के लिए प्रधानमंत्री ने ऐसी बात कही है। 

दिल्ली हिंसा 
ऐसा भी कहा जा रहा है कि दिल्ली में हुई हिंसा से पीएम नरेंद्र मोदी आहत हैं। 26 फरवरी को उन्होंने ट्वीट कर शांति की अपील की थी। मगर रविवार को दिल्ली में सोशल मीडिया के जरिए फैली अफवाह से काफी परेशानी हुई। 

समाज को संदेश 
यह भी माना जा रहा है कि पीएम मोदी इसके जरिए समाज को संदेश देना चाहते हैं। सोशल मीडिया के आने के बाद लोगों ने आपस में मिलना जुलना बंद कर दिया है। ऐसे में अवसाद और अकेलापन भी बढ़ रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed