{"_id":"58b47fb84f1c1b7c05830e33","slug":"why-not-arrest-the-accused-sp-mla-hc","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी सपा विधायक की क्यों नहीं हुई गिरफ्तारी: हाईकोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आरोपी सपा विधायक की क्यों नहीं हुई गिरफ्तारी: हाईकोर्ट
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Tue, 28 Feb 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के पुत्र पर जानलेवा हमला करने तथा एक युवक की हत्या कर देने के मामले में प्रदेश सरकार से विवेचना की स्थिति पर रिपोर्ट तलब की है। कोर्ट ने पूछा है कि विधायक और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है। इस मामले में पुलिस पर जांच में लीपा पोती और विधायक को बचाने का आरोप है।
विज्ञापन
घटना में मारे गए युवक पुष्पेंद्र के पिता रामहरि शर्मा ने इस मामले में याचिका दाखिल की है। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस डीबी भोसले और जस्टिस यशवंत वर्मा की पीठ कर रही है। याची का कहना है कि आठ फरवरी को पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के पुत्र चिरागवीर उपाध्याय हाथरस में चुनाव प्रचार कर रहे थे। तभी 20-25 लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
घटना में पुष्पेंद्र की मौत हो गई। पांच लोग घायल हुए। याची ने सादाबाद विधायक देवेंद्र अग्रवाल सहित 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस जांच में 15 लोगों के नाम सामने आए। याची का कहना है कि पुलिस इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। घटना की जांच अलीगढ़ क्राइम ब्रांच को स्थानांतरित कर दी गई है।
विज्ञापन
सरकारी वकील का कहना था कि इस मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। जांच चल रही है। कोर्ट ने जानना चाहा है कि विवेचना की मौजूदा स्थिति क्या है। अभी तक अभियुक्तों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। याचिका पर अगली सुनवाई आठ मार्च को होगी।