फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   why kerala state is not facing any problem with oxygen shortage here you know why

सवाल: कोरोना के संकटकाल में केरल में ऑक्सीजन की कमी क्यों नहीं, यहां जानिए इसकी वजह

Wed, 28 Apr 2021 03:42 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 28 Apr 2021 03:42 PM IST
सार

देश में फैली महामारी के बीच केरल एक मात्र ऐसा राज्य हैं, जहां कोरोना संक्रमण के मामले तो काफी ज्यादा हैं लेकिन वहां के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी नहीं है। केरल ने इसके लिए बहुत पहले से तैयारी की हुई थी।

विज्ञापन
why kerala state is not facing any problem with oxygen shortage here you know why
oxygen - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश में महामारी का प्रकोप फैला हुआ है, ज्यादातर राज्यों में ऑक्सीजन को लेकर मारामारी है लेकिन केरल एक मात्र ऐसा राज्य है, जहां ऑक्सीजन की कमी नहीं है। यही नहीं केरल में कोरोना से संक्रमित दैनिक मामलों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है लेकिन इसके बाद भी केरल अपने पड़ोसी राज्यों तमिलनाडु और कर्नाटक को ऑक्सीजन सप्लाई कर रहा है। 

विज्ञापन


वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से की गई अपील के बाद केरल ने फैसला किया कि वो दिल्ली को भी ऑक्सीजन सप्लाई करेगा। हालांकि पिछले साल केरल खुद मेडिकल ऑक्सीजन के लिए तमिलनाडु और कर्नाटक पर निर्भर था। बता दें कि महाराष्ट्र के बाद केरल में कोरोना के सबसे ज्यादा संक्रमित आंकड़े सामने आ रहे हैं। 
विज्ञापन


केरल के अस्पतालों को हर दिन 100 टन ऑक्सीजन की जरूरत है, जबकि राज्य की क्षमता 204 टन ऑक्सीजन उत्पादन करने की है। मार्च 2020 में एक कोविड टास्क फोर्स का गठन किया गया था, जिसने कहा था कि ऑक्सीजन की मांग बहुत तेजी से बढ़ेगी। इसके बाद पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन सक्रिय हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च के अंत में संगठन ने सभी ऑक्सीजन बनाने वाली कंपनियों को पत्र लिख दिया था कि वो अपना उत्पादन बढ़ा लें। मौजूदा समय में केरल में 23 ऑक्सीजन प्लांट हैं। इनमें से ज्यादातर प्लांट पिछले दो साल में बने हैं। पिछले साल कोरोना महामारी के फैलने के बाद केरल ने अपनी ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता 60 फीसदी तक बढ़ा दी थी। 

केरल मिनरल्स एंड मेटल्स लिमिटेड और निजी कंपनी आईनोक्स ने ऑक्सीजन उत्पादन बढ़ा दिया था। इसके अलावा अस्पतालों में कोविड-19 के अनुभव से सीख लेने के बाद केरल सरकार ने आईसीयू बिस्तरों की ऑक्सीजन कवरेज ज्यादा करने का फैसला लिया था।  अब केरल के अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज में ज्यादातर बिस्तरों में ऑक्सीजन की सप्लाई है।


इसके अलावा केरल ने आशा और पंचायत स्तर के कर्मचारियों का बहुत अच्छा नेटवर्क बनाया। इन लोगों की कोशिश रही है कि अगर किसी शख्स में कोरोना के बहुत हल्क लक्षण भी हैं, तो उसका टेस्ट करवाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed