{"_id":"67da9973ac1b414f8a057a45","slug":"why-is-there-such-a-large-escalation-between-the-primary-voter-list-and-the-supplementary-voter-list-ask-cong-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: क्या चुनाव वाकई स्वतंत्र और निष्पक्ष हो रहे हैं? कांग्रेस ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: क्या चुनाव वाकई स्वतंत्र और निष्पक्ष हो रहे हैं? कांग्रेस ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
Wed, 19 Mar 2025 03:46 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Wed, 19 Mar 2025 03:46 PM IST
सार
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने एक बार फिर से ईवीएम और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि, 'प्राथमिक मतदाता सूची और पूरक मतदाता सूची के बीच इतनी भिन्नता क्यों है? उन्होंने पूछा कि एक दिन इस्तेमाल और तीन-चार दिनों तक स्टोर रूम में रखे जाने पर भी ईवीएम की बैटरी 99 प्रतिशत कैसे रह सकती है?
विज्ञापन
मनीष तिवारी, नेता, कांग्रेस
- फोटो : ANI
विस्तार
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य वोटर लिस्ट और पूरक वोटर लिस्ट में इतना बड़ा अंतर क्यों है? इसके अलावा, उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की बैटरी को लेकर भी सवाल खड़े किए।
यह भी पढ़ें - Bill Gates: अरबपति कारोबारी बिल गेट्स ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, स्वास्थ्य और तकनीक को लेकर हुई बात
ईवीएम की बैटरी पर भी पूछे सवाल
मनीष तिवारी ने कहा, 'जब ईवीएम चुनाव के पूरे दिन इस्तेमाल होती है और फिर तीन-चार दिनों तक स्टोर रूम में रखी जाती है, तो इसकी बैटरी 99 फीसदी तक कैसे रह सकती है?' उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग इन अहम सवालों का जवाब नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
'क्या चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हैं?'
उन्होंने आगे कहा, 'जो भी चुनाव हो रहे हैं, क्या वे वास्तव में स्वतंत्र और निष्पक्ष हैं?' कांग्रेस सांसद के इन सवालों से एक बार फिर चुनावी प्रक्रिया को लेकर बहस छिड़ गई है। हालांकि, चुनाव आयोग की ओर से अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
यह भी पढ़ें - मानहानि मामला: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को दी राहत, व्यक्तिगत पेशी से छूट जारी रखी
ये पहली बार नहीं है, जब विपक्षी दल की तरफ से चुनाव आयोग और ईवीएम पर सवाल उठाया गया है। वहीं कई मौकों पर चुनाव आयोग की तरफ से तमाम दलों की शंकाओं का भी उत्तर दिया गया है। फिलहाल कांग्रेस नेता मनीष तिवारी के इन आरोपों पर आयोग की तरफ से क्या प्रतिक्रिया आएगी इसका सभी को इंतजार है।

#WATCH | Delhi | Congress MP Manish Tewari says, "Why is there such a large escalation between the primary voter list and the supplementary voter list? How come after an entire day's use and stored in the store room for three or four days, the battery life in the EVMs is at 99… pic.twitter.com/e8Jzn4UPpD
— ANI (@ANI) March 19, 2025
'क्या चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हैं?'
उन्होंने आगे कहा, 'जो भी चुनाव हो रहे हैं, क्या वे वास्तव में स्वतंत्र और निष्पक्ष हैं?' कांग्रेस सांसद के इन सवालों से एक बार फिर चुनावी प्रक्रिया को लेकर बहस छिड़ गई है। हालांकि, चुनाव आयोग की ओर से अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
यह भी पढ़ें - मानहानि मामला: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को दी राहत, व्यक्तिगत पेशी से छूट जारी रखी
ये पहली बार नहीं है, जब विपक्षी दल की तरफ से चुनाव आयोग और ईवीएम पर सवाल उठाया गया है। वहीं कई मौकों पर चुनाव आयोग की तरफ से तमाम दलों की शंकाओं का भी उत्तर दिया गया है। फिलहाल कांग्रेस नेता मनीष तिवारी के इन आरोपों पर आयोग की तरफ से क्या प्रतिक्रिया आएगी इसका सभी को इंतजार है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन