फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Why is the pair of Prime Minister Modi and Shah says mahamilaavat

कांग्रेस का तंज, प्रधानमंत्री मोदी और शाह की जोड़ी कर रही महामिलावट

Tue, 19 Feb 2019 10:52 PM IST
अनिल पांडेय शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Tue, 19 Feb 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
Why is the pair of Prime Minister Modi and Shah says mahamilaavat
भाजपा शीर्ष नेतृत्व - फोटो : PTI

क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को 2019 डराने लगा है? यह सवाल कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने पूछा है। अहमद पटेल कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव रहें हैं और यूपीए सरकार के समय में अहमद पटेल की तूती बोलती थी।

विज्ञापन


अहमद पटेल ने यह सवाल भाजपा के बिहार, फिर महाराष्ट्र और अब तमिलनाडु में भाजपा द्वारा किए गए गठबंधन को लेकर उठाया है। पटेल ने ट्वीट करके पूछा है कि यह महामिलावट है या महाभय?
विज्ञापन


पटेल से पहले यह सवाल कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने उठाया था। एचडी कुमारस्वामी ने पूछा था कि यदि कांग्रेस और जद(एस) का गठबंधन सहीं नहीं है तो बिहार में भाजपा, जद(यू) का गठबंधन सही कैसे हो गया? गौरतलब है कि बिहार में नीतिश कुमार की जद(एस) ने कांग्रेस और राजद के साथ मिलकर राज्य का विधानसभा चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गठबंधन को बहुमत मिलने के बाद नीतिश कुमार मुख्यमंत्री बने और तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री। लेकिन कुछ महीने बाद नीतिश कुमार अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की नजरअंदाज करते हुए जद(एस) को गठबंधन से अलग कर लिया और भाजपा के साथ तालमेल करके साझा सरकार के मुखिया बन गए।

पटेल ने लौटाया प्रधानमंत्री को उनका तंज

कांग्रेस नेता अहमद पटेल अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री को उनका तंज उन्ही की भाषा में लौटा रहे हैं। गुजरात के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात के ही अहमद पटेल। अहमद पटेल बिहार में नीतिश कुमार की जद(यू) के साथ भाजपा के गठबंधन पर सवाल उठाया। इसके बाद महाराष्ट्र में शिवसेना के कड़े तेवर के आगे भाजपा के नतमस्तक होने का छुपा संदेश देकर व्यंग कसा।



आखिरी वार तमिलनाडु में भाजपा द्वारा एआईडीएमके के साथ गठबंधन को लेकर किया। अहमद पटेल ने पूछा है कि आखिर यह क्या है। यह महा मिलावट है या 2019 के लोकसभा चुनाव में सत्ता में न लौट पाने का महाभय।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed