फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Why is Rajiv trying to save Kumar? Mamta Banerjee: Rupa Ganguly

राजीव कुमार को बचाने की कोशिश क्यों कर रही हैं ममता बनर्जी: रूपा गांगुली

Mon, 04 Feb 2019 12:05 PM IST
Amit Digital अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली Published by: Amit Digital Updated Mon, 04 Feb 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
Why is Rajiv trying to save Kumar? Mamta Banerjee: Rupa Ganguly
रुपा गांगुली

 पश्चिम बंगाल भाजपा नेता रूपा गांगुली ने सवाल किया है कि ममता बनर्जी को इस बात का जवाब देना चाहिए कि वे राजीव कुमार को बचाने की कोशिश क्यों कर रही हैं। राजीव कुमार ही वह अधिकारी थे, जिन्होंने सारदा घोटाले की शुरूआती जांच की थी। उनके कब्जे में इस मामले से जुड़े अहम सबूत मौजूद हैं। आरोप हैं कि वे इन सबूतों को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में धरना के बहाने ममता बनर्जी जांच को नहीं रोक सकती हैं।

विज्ञापन


रूपा गांगुली ने सीबीआई बनाम पश्चिम बंगाल पुलिस प्रकरण पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अमर उजाला से कहा कि सीबीआई ने इस मामले की जांच सर्वोच्च अदालत के निर्देश पर शुरू की थी। इस मामले को चलते हुए भी काफी समय हो चुका है। ऐसे में तृणमूल नेताओं का सीबीआई जांच के पीछे राजनीति का आरोप लगाना बिलकुल गलत है। इसकी बजाय, ममता बनर्जी को इस बात का जवाब देना चाहिए कि एक कमिश्नर के खिलाफ किसी जांच को वह क्यों रोकना चाहती हैं। आखिर एक पुलिस अधिकारी पर हो रही किसी जांच को वे राजनीति से कैसे जोड़ रही हैं। 
विज्ञापन


गांगुली ने बताया कि इसके पहले पंचायत चुनाव में जब बंगाल में भाजपा नेताओं के द्वारा नाम दाखिल करने से भी रोका जा रहा था, तब राजीव कुमार से अपील की गई थी। लेकिन उन्होंने पार्टी की अपील पर कोई ध्यान नहीं दिया था। गवर्नर के साथ प्रशासन के मुद्दे पर हुई एक मीटिंग में भी वे अपनी बात रखने नहीं आये थे। ऐसे में ममता बनर्जी को बताना चाहिए कि वे राजीव कुमार को क्यों बचाना चाहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
गवर्नर से मिलेगी भाजपा


पश्चिम बंगाल भाजपा की अध्यक्ष रह चुकी रूपा गांगुली ने बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी गवर्नर से मिलकर इस मुद्दे पर अपनी राय रखेगी। पार्टी राजीव कुमार के खिलाफ हो रही जांच को रोकने की किसी भी कोशिश को लोकतंत्र की मर्यादा के खिलाफ मानती है। रूपा गांगुली ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से ममता बनर्जी परेशान हो गई हैं। वे भाजपा नेताओं की रैलियों को अलोकतांत्रिक तरीके से रोकने की कोशिश कर रही हैं। हेलिकॉप्टर नहीं उतरने दे रही हैं। लोगों को रैली स्थल पर नहीं आने दे रही हैं। लेकिन खुद एक जमीनी नेता रह चुकी ममता बनर्जी को समझना चाहिए कि इस तरह की हरकतों से जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। 


 

जांच सही, इरादे गलत: प्रशांत भूषण


सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने इस मामले को भाजपा के गलत इरादों का एक और उदहारण बताया है। प्रशांत भूषण ने कहा कि सीबीआई के पास इस मामले की जांच करने का पूरा अधिकार है और कानूनन इस पर सवाल नहीं उठाया जा सकता, लेकिन जिस तरह से जांच की जा रही है, वह लोगों के इरादों पर सवाल खड़े करता है।



उन्होंने कहा कि अब जब कि नये सीबीआई चीफ आजकल में ही अपना कामकाज संभालने वाले हैं, यह जांच नहीं होनी चाहिए थी। वह भी ऐसे सीबीआई अधिकारी के द्वारा जिसकी अपनी नियुक्ति ही सवालों के घेरे में हो, उसे द्वारा ऐसी जांच करने पर सरकार की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं। इसके अलावा मुकुल रॉय जैसे सारदा घोटाला के उन आरोपियों को इसी मामले में आरोप मुक्त बता दिया जाता है जिन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है। ऐसे में सीबीआई की जांच के तरीके पर सवाल उठना लाजिमी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed