फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi airport passenger caught with 11 containers of sandalwood while flying to Kabul

दिल्ली एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की कार्रवाई: चंदन के 11 कंटेनर बरामद, हैंड बैगेज में लेकर काबुल जा रहा था यात्री

Wed, 23 Sep 2026 05:56 PM IST
राकेश कुमार अमर उजाला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Wed, 23 Sep 2026 05:56 PM IST
सार

दिल्ली एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने काबुल जाने वाले यात्री के हैंड बैगेज से चंदन से भरे 11 प्लास्टिक कंटेनर बरामद किए। एक्स-रे स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध कंटेनरों का पता चला था। यात्री और बरामद सामग्री को कस्टम विभाग को सौंप दिया गया, जबकि एयरलाइन ने यात्री को फ्लाइट से उतार दिया। मामले में आगे की कार्रवाई कस्टम विभाग को सौंप दिया गया, जबकि एयरलाइन ने यात्री को फ्लाइट से उतार दिया। मामले में आगे की कार्रवाई कस्टम विभाग कर रहा है।
 

विज्ञापन
Delhi airport passenger caught with 11 containers of sandalwood while flying to Kabul
चंदन तस्करी - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने काबुल जाने वाले एक यात्री के हैंड बैगेज से चंदन से भरे 11 प्लास्टिक कंटेनर बरामद किए। यह कार्रवाई 22 सितंबर को एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर हुई। यात्री को आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


काबुल जा रहा था यात्री
सीआईएसएफ के मुताबिक, यात्री को केएएम एयर की फ्लाइट RQ4402 से काबुल जाना था। फ्लाइट दोपहर 2:10 बजे रवाना होने वाली थी। इंटरनेशनल सिक्योरिटी होल्ड एरिया में एक्स-रे बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान सीआईएसएफ जवानों को यात्री के हैंड बैगेज में कुछ संदिग्ध कंटेनर दिखाई दिए।
विज्ञापन


11 छोटे-छोटे कंटेनरों में चंदन मिला
जांच के दौरान बैग से चंदन से भरे 11 प्लास्टिक कंटेनर मिले। इसके बाद सीआईएसएफ ने तुरंत कस्टम विभाग को इसकी सूचना दी। कस्टम सुपरिटेंडेंट स्क्रीनिंग पॉइंट पर पहुंचे और यात्री के साथ बरामद सामग्री को आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम अधिकारियों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रामदेव-बृजभूषण सिंह विवाद खत्म: बाबा बोले- न घी नकली, न दवाई और न मैं; पूर्व सांसद ने किया प्रणाम


एयरलाइन ने यात्री को फ्लाइट से उतारा
कस्टम विभाग को मामला सौंपे जाने के बाद संबंधित एयरलाइन ने भी यात्री को फ्लाइट से उतार दिया। जानकारी के मुताबिक, यात्री को करीब 15:28 बजे फ्लाइट से ऑफलोड किया गया। मामले में आगे की कार्रवाई कस्टम विभाग की ओर से की जा रही है।

चंदन के निर्यात पर प्रतिबंध
विदेश व्यापार (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1992 के तहत विदेश व्यापार महानिदेशालय की एक्सपोर्ट पॉलिसी में चंदन के निर्यात को लेकर प्रतिबंध हैं। कुछ खास तैयार उत्पादों और स्वीकृत रूपों के लिए तय अपवाद और शर्तें लागू होती हैं, लेकिन चंदन का किसी भी रूप में निर्यात प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed