आखिर रातों-रात क्यों बदली गई जवाहर बाग कांड की जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर बाग में पुलिस और कब्जाधारियों के बीच हुई फायरिंग में एसपी सिटी और थानाध्यक्ष की मौत के मामले की जांच कमिश्नर प्रदीप भटनागर को सौंपी गई थी लेकिन ऐन वक्त पर बदलकर कमिश्नर अलीगढ़ को सौंप दी गई है। अचानक होने वाले इस बदलाव पर भी सवाल खड़े होते रहे।
पुलिस अधिकारियों की मौत के बाद प्रदेश में सियासी बवाल शुरू हो गया है। सीबीआई जांच की मांग गूंज रही है। पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अधिकारियों के बीच आपसी तालमेल की कमी बताई जा रही है।
ढाई साल के भीतर कार्रवाई क्यों नहीं की गई इसे भी मुद्दा बनाकर प्रशासन को घेरा जा रहा है। इन सब मामलों की जांच के लिए कमिश्नर प्रदीप भटनागर को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने यहां पहुंचकर प्रारंभिक पड़ताल शुरू कर भी दी थी।
लेकिन अचानक जांच अधिकारी बदल दिए गए। कमिश्नर आगरा की जगह अब कमिश्नर अलीगढ़ चंद्रकांत को जांच अधिकारी बना दिया गया है। वह पूरे मामले की पड़ताल शुरू करेंगे।