फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Whole India is his house AIADMK leader Thambidurai hit backs at Kharge's statement over PM Modi

Thambidurai: खरगे बोले- अगली बार पीएम मोदी घर से करेंगे झंडारोहण, AIADMK नेता का पलटवार- पूरा भारत मोदी का घर

Wed, 16 Aug 2023 12:24 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 16 Aug 2023 12:24 PM IST
सार

थंबीदुरई ने कहा कि पूरा भारत पीएम मोदी का घर है। उनका अपना परिवार नहीं है, इसलिए वे पूरे भारतवासियों को अपना परिवार मानते हैं। इसलिए लाल किला ही एक ऐसा स्थान है, जहां वह ध्वारोहण कर सकते हैं और हमेशा करेंगे। 

विज्ञापन
Whole India is his house AIADMK leader Thambidurai hit backs at Kharge's statement over PM Modi
M Thambidurai, Mallikarjun Kharge - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा था कि वह प्रधानमंत्री अगले साल अपने घर पर ही ध्वजारोहण करेंगे। खरगे के इस बयान पर अन्नाद्रमुक नेता एम थंबीदुरई ने पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि पूरा भारत ही पीएम मोदी का घर है। 
विज्ञापन


खरगे के बयान पर थंबीदुरई का पलटवार
15 अगस्त को लाल किले से देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि वह अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर देश दिवारा की गई प्रगति का प्रदर्शन करेंगे। उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'वह अगले साल एक बार फिर ध्वजारोहण करेंगे लेकिन अपने घर पर।'
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए थंबीदुरई ने कहा, 'पूरा भारत पीएम मोदी का घर है। उनका अपना परिवार नहीं है, इसलिए वे पूरे भारतवासियों को अपना परिवार मानते हैं। इसलिए लाल किला ही एक ऐसा स्थान है, जहां वह ध्वारोहण कर सकते हैं और हमेशा करेंगे। खरगे के पास उनका अपना परिवार होगा, लेकिन पीएम मोदी के लिए पूरा भारत ही उनका परिवार है। खरगे ने जो कहा, वह बिलकुल सही था। लाल किला ही पीएम मोदी का घर है और वो हर साल यहीं से ध्वजारोहण करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने किया एनडीए साथियों को आमंत्रित
बुधवार को थंबीदुरई ने पूर्व पीएम को राजधानी दिल्ली में 'सदैव अटल' स्मारक पर श्रद्धांजलि दी। पहली बार भाजपा ने एनडीए में शामिल सभी साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आमंत्रित किया था। इसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, तमिलनाडु कांग्रेस नेताजीके वसन, अन्नाद्रमुक नेता थंबीदुरई, अपना दल नेता अनुप्रिया पटेल, राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल और अगाथा संगमा समेत अन्य नेता भी शामिल थे। 

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर एनडीए के नेताओं को आमंत्रित करने पर थंबीदुरई ने भाजपा का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, 'हम यहां आकर बहुत खुश हैं। हमें आमंत्रित करने के लिए भाजपा का बहुत धन्यवाद। हमें यहां बहुत सम्मान मिला है।'

भारत रत्न शोभा कंदरलाजे भी श्रद्धांजलि देने पहुंची
भारत रत्न से सम्मानित केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे भी श्रद्धांजलि देने के लिए 'सदैव अटल' स्मारक पहुंची। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, 'अटल जी हमारे लिए प्रेरणा है। आज हम उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए यहां उपस्थित हुए हैं। उन्होंने अपनी लीडरशिप से पूरे देश को प्रेरित किया है। उन्होंने हमें गठबंधन सरकार को साथ में लेकर सरकार चलाना सिखाए हैं। हम अब अटल जी के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। वह अब हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी प्रेरणा और आशीर्वाद हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।'


अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी 'सदैव अटल' स्मारक पहुंची। वाजपेयी की पांचवीं पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी श्रद्धांजलि देने पहुचें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed