{"_id":"633d88246511404e5d297f06","slug":"whoever-becomes-my-heir-will-be-my-son-tweets-eknath-shinde-in-dig-at-thackerays","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: शिंदे ने उद्धव और आदित्य ठाकरे पर कसा तंज, बोले- जो उत्तराधिकारी होगा, वही मेरा बेटा होगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: शिंदे ने उद्धव और आदित्य ठाकरे पर कसा तंज, बोले- जो उत्तराधिकारी होगा, वही मेरा बेटा होगा
Wed, 05 Oct 2022 07:05 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 05 Oct 2022 07:05 PM IST
सार
शिंदे ने हरिवंश राय बच्चन को कोट करते हुए लिखा- मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे, जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे, वो मेरे बेटे होंगे।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को अपनी दशहरा रैली से पहले अपने पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे और उनके बेटे पर निशाना साधा। शिंदे ने कवि हरिवंश राय बच्चन की की कविता कुछ पंक्तियां साझा की हैं।
विज्ञापन
शिंदे ने हरिवंश राय बच्चन को कोट करते हुए लिखा- मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे, जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे, वो मेरे बेटे होंगे।
विज्ञापन
हालांकि, शिंदे ने इस ट्वीट में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य का सीधा नाम नहीं लिया है, लेकिन महाराष्ट्र में चल रही राजनीति से ऐसा ही प्रतीत होता है कि यह उन पर निशाना साधा गया है।
विज्ञापन
इस साल जून माह में शिवसेना में शिंदे के नेतृत्व में विधायकों ने विद्रोह कर दिया था। इसके बाद ठाकरे नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी।
तब से शिवसेना के एक धड़े का नेतृत्व शिंदे कर रहे हैं जबकि दूसरे धड़े का नेतृत्व ठाकरे कर रहे हैं। दोनों धड़े खुद के असली शिवसेना होने का दावा कर रहे हैं।
दोनों नेता आज मुंबई में अपने-अपने धड़ों की दशहरा रैलियों को संबोधित करने वाले हैं।