फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   thane activist harish gajwani murder case three arrested maharashtra police

महाराष्ट्र: ठाणे में एक्टिविस्ट की हत्याकांड मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 15 Oct 2026 03:07 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, ठाणे, महाराष्ट्र
पीटीआई, ठाणे, महाराष्ट्र Published by: अमन मौर्या Updated Thu, 15 Oct 2026 03:07 PM IST
सार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में गुटखा की अवैध बिक्री और जुए के खिलाफ अभियान चलाने वाले एक एक्टिविस्ट की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना के मजह 12 घंटे के भीतर पुलिस ने गुरुवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
thane activist harish gajwani murder case three arrested maharashtra police
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में गुटखा की अवैध बिक्री और जुए के खिलाफ अभियान चलाने वाले एक एक्टिविस्ट की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना के मजह 12 घंटे के भीतर पुलिस ने गुरुवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि 27 सितंबर को अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में मृतक हरीश गजवानी (50), जो खुद को एक सामाजिक कार्यकर्ता बताते थे, ने अपनी जान को खतरा होने का दावा किया था। उन्होंने कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगाया था कि वे गुटखा कारोबार और रम्मी क्लब जैसी अवैध गतिविधियों को संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने अपनी इस पोस्ट में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और खाद्य एवं औषधि प्रशासन आयुक्त तुकाराम मुंडे को भी टैग किया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तमिलनाडु: सीईसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में पहली बार शामिल हुई टीवीके, इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने क्या कहा?
विज्ञापन


बुधवार रात करीब 8.30 बजे उल्हासनगर रेलवे स्टेशन परिसर के पास अज्ञात हमलावरों ने गजवानी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि उनके सिर में दो गोलियां लगी थीं। आशंका है कि यह हत्या पुरानी रंजिश के कारण की गई है। घटनास्थल के पास का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें संदिग्धों में से एक के पास धारदार हथियार दिखाई दे रहा है। पुलिस ने बताया कि हत्या का तरीका पिछले महीने स्थानीय शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या जैसा ही है। उस मामले में भी हमलावरों ने बहुत करीब से हमला किया था और बाद में धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने क्या बताया?
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने गुरुवार को गजवानी की हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त सचिन गोरे ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि यह घटना मृतक और गिरफ्तार लोगों में से एक, अविनाश नायडू के बीच पुरानी रंजिश का नतीजा है। जांचकर्ताओं के अनुसार, गजवानी 2021 के एक हत्या के मामले में आरोपी थे और उन्होंने कथित तौर पर नायडू पर हमला कर उसे मारने की कोशिश की थी। पुलिस के मुताबिक, हालांकि समय के साथ यह विवाद शांत हो गया था, लेकिन नायडू के मन में रंजिश बनी रही और बाद में उसने गजवानी की हत्या की साजिश रची।

ये भी पढ़ें: 'बांग्लादेश ने क्रांति का रास्ता दिखाया': नेहा बोरा के बयान पर भाजपा हमलावर, कहा- रची जा रही बड़ी साजिश

पुलिस ने बताया कि गजवानी, जिसका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, अक्सर उल्हासनगर में हो रही अवैध गतिविधियों के मुद्दे उठाता था। इससे वे लोग नाराज हो गए जो कथित तौर पर इन गतिविधियों में शामिल थे। पुलिस ने आगे बताया कि विट्ठलवाड़ी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed