फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maharashtra haryana Assembly Elections 2019: किसके सिर-सजेगा ताज, फैसला आज

Thu, 24 Oct 2019 06:13 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 24 Oct 2019 06:13 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra-Haryana Assembly Election Results today Live Updates
Maharashtra haryana Assembly Elections 2019 - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

12:25 AM, 24-Oct-2019

Maharashtra haryana Assembly Elections 2019: किसके सिर-सजेगा ताज, फैसला आज

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे गुरुवार को आएंगे। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। एक घंटे बाद रुझान आने लगेंगे और दोपहर तक यह तस्वीर साफ हो जाएगी कि किसके सिर जीत का ताज सजेगा। इसके अलावा, यूपी की 11 समेत 18 राज्यों की 51 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आएंगे।

महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 सीटों के लिए सोमवार को मतदान हुआ था। महाराष्ट्र में 3,237 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 235 महिलाएं हैं। वहीं, हरियाणा में 104 महिलाओं सहित कुल 1169 प्रत्याशी मैदान में हैं। महाराष्ट्र में 269 और हरियाणा में हर विधानसभा क्षेत्र में एक मतगणना केंद्र बनाया गया है। हालांकि गुरुग्राम के बादशाहपुर में एक अतिरिक्त मतगणना केंद्र बनाया गया है, जिसमें सबसे ज्यादा पोलिंग बूथ हैं।

एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार

दोनों राज्यों में भाजपा को सत्ता में वापसी की उम्मीद है। वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल के नतीजों में भी यही संभावना जताई गई है। महाराष्ट्र में भाजपा अपने पुराने साथी शिवसेना के साथ चुनाव लड़ा था।

 यूपी में सुबह 7 बजे से होगी मतगणना

उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना सुबह 7 बजे शुरू होगी। गंगोह, रामपुर, इगलास (सुरक्षित), लखनऊ कैंट, गोविंद नगर, मानिकपुर, प्रतापगढ़, जैदपुर (सुरक्षित), जलालपुर, बलहा (सुरक्षित) और घोसी सीट पर उपचुनाव हुए थे।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed